छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वर्चुअल माध्यम से महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में हिस्सा लेते हुए क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने रणवीरपुर में उप तहसील, बिरेंद्र नगर में नया महाविद्यालय, पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर, कुण्डा में महाविद्यालय भवन, और नगर पालिका भवन के निर्माण की घोषणा की। साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्ग-130 ए के 2.1 किमी हिस्से को 4 लेन में उन्नत करने की बात कही। इस अवसर पर 72.70 करोड़ रुपये की लागत से 61 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने पंडरिया, पांडातराई, पिपरिया, सहसपुर लोहारा, और कवर्धा के महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 5 नई निःशुल्क बस सेवाओं का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पहले से संचालित 3 बसों के साथ अब कुल 8 बसें छात्राओं के लिए उपलब्ध होंगी। यह पहल बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को जमीन पर उतारने के लिए कटिबद्ध है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सुशासन स्थापित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि 1,460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं, और अगले एक साल में सभी पंचायतों में यह सुविधा पहुंचेगी। रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है ताकि आम नागरिकों को सहूलियत हो।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि निःशुल्क बस सेवा केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे पंडरिया के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की अनूठी पहल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...