रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अस्थि, ह्रदय, स्त्री रोग ,शिशु रोग, औषधि विशेषज्ञ संबंधित सेवाएं दीं
रायपुर; 1 दिसंबर 2024: सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए अदाणी फाउंडेशन, अदाणी पावर लिमिटेड रायपुर, रायखेड़ा द्वारा ग्राम गैतरा में आज निःशुल्क विशाल मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 30 नवंबर, 2024 को गैतरा ग्राम पंचायत भवन में किया, जहां आस-पास के 12 गांवों—चिचोली, मुरा, गौरखेड़ा, भाटापारा आदि के ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में राजधानी रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अस्थि, ह्रदय, स्त्री रोग, शिशु रोग,और औषधि विशेषज्ञ विभाग से जुड़ी सेवाएं दी गईं। शिविर में 419 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मरीजों की जांच के बाद उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम स्तर पर हैंड बिल, पम्फलेट और माइक के माध्यम से सूचना दी गई।
शिविर का उद्घाटन जनप्रतिनिधि पंच श्री संतोष सिन्हा एवं अदानी पावर के हेड सिक्योरिटी श्री राजकुमार मंडल, एजीएम लैंड श्री मलिक जी, अदानी फाउंडेशन टीम से श्रीमती प्रीति प्रजापति, दीपाली दास, सदस्य एवं पंचगणों की उपस्थिति में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था, क्योंकि ये गांव ब्लॉक मुख्यालय से 15 किमी और जिला मुख्यालय से 40 किमी की दूरी पर स्थित हैं। इन इलाकों में कुशल चिकित्सा सेवाओं की अनुपलब्धता के कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अदाणी फाउंडेशन का मानना है कि स्वास्थ्य हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसे सुलभ बनाना हमारी प्राथमिकता है।
अदाणी फाउंडेशन न केवल स्वास्थ्य बल्कि शिक्षा और आजीविका उन्नयन के क्षेत्र में भी कार्यरत है। फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के 12 गांवों के बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है। साथ ही, स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक परियोजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है।
अदाणी फाउंडेशन के ये प्रयास ग्रामीण समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और आजीविका के अवसर प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...