Google Analytics Meta Pixel कृषि खबर: खरीफ सीजन 2021 में अनाज सहित दलहनी, तिलहनी एवं अन्य फसलों की बुआई को लेकर नए लक्ष्य - Ekhabri.com

कृषि खबर: खरीफ सीजन 2021 में अनाज सहित दलहनी, तिलहनी एवं अन्य फसलों की बुआई को लेकर नए लक्ष्य

  • अब की खरीफ में मक्का के रकबे में 25 तथा अन्य अनाज की फसलों के रकबे में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित
  • दलहन और तिलहन का रकबा में क्रमशः 20 एवं 32 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य



रायपुर। खरीफ सीजन 2021 में धान, मक्का, अन्य अनाज सहित दलहनी, तिलहनी एवं अन्य फसलों की बुआई को लेकर कृषि विभाग द्वारा नए सिरे से लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि इस साल खरीफ सीजन में फसलों की बुआई का कुल रकबा 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर प्रस्तावित है, जो गत वर्ष 48 लाख 7 हजार 640 हेक्टेयर की बोनी की तुलना में लगभग 13 हजार 640 हेक्टेयर अधिक है।

उन्होंने बताया कि राज्य में धान के साथ-साथ अन्य अनाज की फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धान के रकबे में 5 प्रतिशत की कमी करते हुए इसकी बुआई 36 लाख 95 हजार 420 हेक्टेयर में होगी, जब कि बीते खरीफ सीजन में धान की बुआई का रकबा 39 लाख 3 हजार 920 हेक्टेयर था। इस साल मक्के के रकबे में 25 प्रतिशत तथा अन्य अनाज की फसलों के रकबे में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य है। गत वर्ष मक्के की बोनी 2 लाख 6 हजार 630 हेक्टेयर में की गई थी, जिसे बढ़ाकर 2 लाख 58 हजार 230 हेक्टेयर तथा अन्य अनाज की फसलों का रकबा 71 हजार 290 हेक्टेयर से बढ़ाकर एक लाख एक हजार 840 हेक्टेयर किए जाने का लक्ष्य है।


कृषि मंत्री चौबे ने बताया कि राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस साल दलहनी फसलों के रकबे में 20 प्रतिशत और तिलहनी फसलों के रकबे में 32 फीसदी की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है। अन्य फसलों के रकबे में भी 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष राज्य में एक लाख 19 हजार 300 हेक्टेयर में अरहर की बोनी की गई थी, जिसे बढ़ाकर एक लाख 29 हजार 670 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य बीते वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। बीते खरीफ सीजन में उड़द की खेती एक लाख 49 हजार 780 हेक्टेयर में की गई थी, जिसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इस साल इसकी खेती का रकबा एक लाख 80 हजार 340 हेक्टेयर किए जाने का लक्ष्य है। अन्य दलहन की फसलों का रकबा बीते वर्ष की तुलना में 44 हजार 320 हेक्टेयर से बढ़ाकर 56 हजार 660 हेक्टेयर किया जाना है। इस प्रकार कुल दलहनी फसलों का रकबा इस साल 3 लाख 76 हजार 670 हेक्टेयर किए जाना प्रस्तावित है। बीते खरीफ सीजन में दलहनी फसलों की खेती 3 लाख 13 हजार 400 हेक्टेयर में की गई थी। इस प्रकार दलहनी फसलों के रकबे में इस साल कुल 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।

Read Also  हर सनातनी को रोज तुलसी और महाप्रसाद खाना चाहिए, आचार्य युवराज पांडेय 


कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में तिलहनी फसलों जैसे सोयाबीन, मूंगफली सहित अन्य तिलहनी फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। तिलहनी फसलों के रकबे में बीते वर्ष की तुलना में इस साल 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य है। बीते खरीफ सीजन में राज्य में कुल एक लाख 93 हजार 670 हेक्टेयर में तिलहनी फसलों की खेती की गई थी, जिसे इस साल बढ़ाकर 2 लाख 55 हजार 490 हेक्टेयर किए जाने का लक्ष्य है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *