नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में सोमवार को AI Impact Summit 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ हुई। अपने उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक स्तर पर सार्थक चर्चा के लिए दुनिया को एक मंच पर लाना समय की मांग है। प्रधानमंत्री ने दुनिया भर से आए नेताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, इनोवेटर्स, नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत AI क्रांति के शुरुआती मोर्चे पर मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि AI के क्षेत्र में देश की प्रगति उसकी महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाती है।
नई दिल्ली में आयोजित इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में 45 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा तथा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति दर्ज की गई। सम्मेलन में वैश्विक राजनीतिक नेतृत्व, प्रमुख टेक कंपनियां, स्टार्टअप्स और रिसर्च समुदाय सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।
सरकारी जानकारी के अनुसार, इंडिया एआई मिशन के तहत 10,372 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इस पहल के अंतर्गत 38,000 से अधिक GPUs को साझा कंप्यूटिंग एक्सेस के लिए ऑनबोर्ड किया गया है। साथ ही 12 भारतीय फाउंडेशन मॉडल विकसित किए जा रहे हैं और 30 से अधिक भारत-विशिष्ट AI एप्लिकेशन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्रों को लक्षित कार्यक्रमों के माध्यम से सहयोग दिया जा रहा है, जिससे देश में AI शोध और नवाचार को बढ़ावा मिल सके।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न वर्किंग ग्रुप्स और थीमैटिक सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े विविध मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। आयोजन स्थल पर 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला AI Impact Expo भी आयोजित किया गया है, जिसमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े AI आधारित समाधान और अनुप्रयोग प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक AI नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...