कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में वाकई एम्स रायपुर की चिकित्सा सेवा की जितनी तारीफ की जाए कम है। रविवार को 6 और कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। बीते कल में भी 5 मरीजों को छुट्टी मिली थी। दो दिन में 11 संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं।
आज डिस्चार्ज हुए सभी दुर्ग के हैं और सभी पुरुष सदस्य है। एम्स ने स्वंय इनके डिस्चार्ज होने की पुष्टि की है। अब केवल 10 मरीज का इलाज हो रहा हैं।










