अमेरिका में विमान सेवा ठप हो गईं। सैकड़ों उड़ानें रद कर दी गईं। इसकी वजह रही फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की प्रणाली में तकनीकी खराबी। इस तरह की दिक्कत अमेरिका में पहली बार सामने आई। इस बीच सिस्टम फेल होने से अफरातफरी मच गई। यात्री परेशान रहे। उधर, एफएए ने कहा कि वह इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए तेजी से प्रयासरत हैं।
बकौल एफएए, हम अपने नोटिस टू एयर मिशन (नोटम) सिस्टम को बहाल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। हम अंतिम जांच कर रहे हैं और अब सिस्टम को फिर से लोड कर रहे हैं। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र प्रणाली में संचालन प्रभावित हैं। आउटेज नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम की विफलता के परिणामस्वरूप आता है, जो पायलटों और अन्य कर्मियों को हवाई मुद्दों और देशभर के हवाई अड्डों पर अन्य देरी के बारे में सचेत करता है। उधर, द न्यूयार्क टाइम् के अनुसार देशभर में सभी उड़ानों को बंद करने का आदेश हटा लिया गया। कहा गया कि पूरे अमेरिका में हवाई यातायात संचालन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है।
इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन को परिवहन सचिव पीट बटिगिएग ने एफएए सिस्टम आउटेज से अवगत कराया है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने एक ट्वीट में कहा,”इस मुद्दे पर साइबर हमले का कोई सुबूत नहीं है,लेकिन राष्ट्रपति ने मामले की पूरी जांच करने का निर्देश दिया है। एफएए नियमित अपडेट प्रदान करेगा।” एक फ्लाइट ट्रैकिग कंपनी फ्लाइटअवेयर के अनुसार, अमेरिका के भीतर और बाहर 6000 से अधिक उड़ानें लेट हुई हैं जबकि 1000 से अधिक उड़ानें रद कर दी गईं। परिवहन सचिव बटिगिएग ने कहा कि वह एफएए के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
उधर, एयर इंडिया ने कहा कि एफएए के कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण अमेरिका भर में उड़ानें बंद होने के बाद वह संबंधित प्राधिकरण के संपर्क में है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत के सभी हवाईअड्डों पर परिचालन सामान्य है और अभी तक यूएस फेडरल एविएश्ान एडमिनिस्ट्रेश्ान के सिस्टम में गड़बड़ी के बीच भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
क्या है नोटम सिस्टम
नोटम यानी नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम के जरिये फ्लाइट में मौजूद पायलट और केबिन क्रू के सदस्यों को मौसम, अमुक हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध, सैन्य अभ्यास, राकेट लांच, हवाई अड्डे के उस समय के हालात जैसे बर्फबारी, रनवे पर पक्षी या लाइटों में गड़बड़ी आदि जैसी अहम सूचनाएं भेजी जाती हैं ताकि विमान को हवाई सफर के दौरान किसी अप्रिय घटना का सामना नहीं करना पड़े। दूसरे शब्दों मे कहा जाए तो विमान के सुरक्षित सफर के लिए नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम बेहद जरूरी है। यह बेहद गोपनीय सूचना व्यवस्था होती है। इसमें सेंधमारी बड़ी मुश्किल होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...