रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़ा।
भव्य परेड में 17 प्लाटून की आकर्षक प्रस्तुति
समारोह में 17 प्लाटूनों ने शानदार मार्च पास्ट कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस परेड में ओडिशा पुलिस की टुकड़ी भी शामिल रही। परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष-महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना (पुरुष-महिला), एनसीसी, बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल और महिला बैगपाइपर बैंड शामिल हुए।
उत्कृष्ट दलों को मिला सम्मान
केंद्रीय बल वर्ग में पहला स्थान बीएसएफ, दूसरा सीआरपीएफ और तीसरा ओडिशा पुलिस को मिला। राज्य बल वर्ग में पहला स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष), दूसरा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) और तीसरा नगर सेना महिला दल को प्राप्त हुआ। एनसीसी जूनियर वर्ग में बालक दल ने पहला और बालिका दल ने दूसरा पुरस्कार जीता।
घुड़सवार दल का रोमांचक हॉर्स शो
तीसरी वाहिनी अमलेश्वर के घुड़सवार दल ने फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेज़ाबंदी शो, जंपिंग और गैलप राउंड जैसी प्रस्तुतियों से समा बांधा। अश्व रूद्रा, अश्व आभा, अश्व गंगा, अश्वत्थामा, सारंगी, शक्ति, युवराज, अवनि, धनुष, जूही और ओजस ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों की तालियां बटोरीं।
महिला बैगपाइपर बैंड की पहली प्रस्तुति
आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने क्विक मार्च और स्लो मार्च में मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं। 35 सदस्यीय इस बैंड ने इंडिया गेट, केसरिया बाना और पुलकित हिमालय जैसी धुनों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस महिला बैंड ने 2022 में हरियाणा के पंचकुला में आईटीबीपी के बीटीसी मानु में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया था और 2024 में नागालैंड के दीमापुर में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...