Google Analytics Meta Pixel अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने देश की 13वीं और विश्व की 216 वीं सर्जरी - Ekhabri.com

अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने देश की 13वीं और विश्व की 216 वीं सर्जरी


रायपुर। पं. जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत संचालित एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने विगत दो वर्षों में 637 से भी अधिक छाती, फेफड़ों और खून की नसों से सम्बन्धित सर्जरी करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसमें से 240 केस छाती, फेफडे़ और 379 केस खून की नसों से एवं 18 केस हार्ट सर्जरी से संबंधित हैं। इसी प्रकार कुल 637 सर्जरी में कैंसर के मामले देखें तो 11 नसों से संबंधित कैंसर, 46 केस फेफड़े एवं छाती के कैंसर, 81 केस एक्सीडेंट एवं ट्रामा एवं 55 केस टी।बी। से संबंधित है। जटिल एवं दुर्लभ सर्जरी करने के कारण न केवल छत्तीसगढ़ में वरन् पूरे देश में इस संस्थान की ख्याति फैली है। इस सफलता का श्रेय टीमवर्क को जाता है जिसमें कार्डियक सर्जरी के अलावा एनेस्थेसिया एवं क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, रेडियोलॉजी, मेडिसिन, जनरल सर्जरी एवं पैथोलॉजी विभाग का योगदान रहा है। गौरतलब है कि हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग 1 नवंबर 2017 में एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के अधिग्रहण के पश्चात प्रारंभ हुआ था। वर्तमान में यहां पर दो नियमित पूर्णकालिक कार्डियक सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू एवं डॉ. निशांत सिंह चंदेल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. कृष्णकांत साहू, हॉर्ट चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी के विभागाध्यक्ष हैं। एनेस्थेटिस्ट के रूप में डॉ. ओमप्रकाश सुंदरानी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


देश की 13वीं और विश्व की 216 वीं सर्जरी
खून की नसों के ऐसे बहुत से आॅपरेशन हुए हैं जो कि छत्तीसगढ़ में प्रथम बार हुआ है जैसे कि पेट में स्थित महाशिरा जिसको इनफीरियर वेनाकेवा कहा जाता है, के ट्यूमर की सर्जरी जो कि देश की 13वीं सर्जरी थी एवं विश्व की 216वीं सर्जरी। पेट की महाधमनी जो कि गुब्बारे जैसा फूल गया था और बस फूटने वाला था जिसको मेडिकल भाषा में एओर्टिक एन्यूरिज्म कहा जाता है, का सफलतापूर्वक आॅपरेशन किया गया। एओर्टाे बाई फीमोरल बाईपास जिसमें पेट की महाधमनी को दोनों पैर की खून की नसों से जोड़ा गया। इससे पैरों का गैंग्रीन ठीक हो गया एवं पैर काटने की नौबत नहीं आयी।

Read Also  रायपुर के पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ


पहले खिलाई आइसक्रीम फिर की सर्जरी
ट्रामेटिक काइलो थोरेक्स सर्जरी जिसमें दुर्घटना के कारण मरीज के छाती के अंदर काइल डक्ट पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस प्रक्रिया के लिए मरीज को आॅपरेशन के पहले आइसक्रीम खिलाई गई थी,जिससे थोरेसिक डक्ट को पहचाने में आसानी हुई एवं उसके थोरेसिक डक्ट को रिपेयर किया गया।


बोन सीमेंट से बनाई पसली
पोस्टीरियर मेडिस्टाइनल ट्यूमर एक तरह की छाती का कैंसर है जिसकी सर्जरी छत्तीसगढ़ में प्रथम बार हुई थी। एक बहुत बड़े छाती के ट्यूमर जिसको निकालने के बाद पुन: पसली बनाने के लिए बोन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया था। यह अपने आप में बहुत ही अनूठी सर्जरी थी।
किडनी एवं पेट की नसों की बाईपास सर्जरी
सुपीरियर मेसेंटेरिक आर्टरी सिंड्रोम जिसमें मरीज को खाना खाने के बाद पेट में दर्द होता था जिसका कारण पेट के नस में सिकुड़न होता है, उस सुपीरियर मेसेंटेरिक आर्टरी का बाईपास किया गया। गले में स्थित कैरॉटिड आर्टरी जिसका काम हार्ट से ब्रेन में रक्त सप्लाई करना होता है, में कैरॉटिड बॉडी ट्यूमर का सफल आॅपरेशन किया गया जिससे मरीज को खाने एवं सांस लेने की दिक्कत समाप्त हो गई। सिंगल किडनी के मरीज में किडनी की नसों का बाईपास किया गया। मिड एओर्टिक सिंड्रोम एवं कोआर्टेशन आफ एओर्टा जिसमें महाधमनी बिल्कुल सिकुड़ जाती है एवं पेट एवं पैरों में रक्त की सप्लाई कम या बंद हो जाती है, का सफल आपरेशन किया गया।

नसों के कैंसर की सफल सर्जरी
फेफड़े, खून की नसों एवं हृदय से संबंधित बहुत से आॅपरेशन हुए हैं जैसे लोबेक्टमी, न्यूमोनेक्टामी डिकॉर्टिकेशन आॅफ लंग (टीबी एवं निमोनिया के बाद लंग में मवाद पड़ जाने के कारण फेफड़ा सिकुड़ जाता है)। पोर्टल हाइपरटेंशन (जिसमें स्प्लीन बढ़ जाता है) स्प्लीनो रीनल शंट आॅपरेशन किया गया। कुत्तों से होने वाली हाईडेटिड सिस्ट जिसमें फेफड़े में बहुत बड़ा गुब्बारेनुमा सिस्ट बन जाता है कि सफलतम सर्जरी की गई है। उसी प्रकार लंग वॉल्यूम रिडक्शन सर्जरी जिसमें फेफड़े को काटकर छोटा कर दिया जाता है। हार्ट के कैंसर की सर्जरी जिसको मेडिसिनल ट्यूमर कहा जाता है जिसके कारण मायस्थेनिया ग्रेविस नाम की बीमारी होती है जिसमें व्यक्ति की मांसपेशियां बहुत ही कमजोर हो जाती है एवं चल भी नहीं सकता। 5 वर्षीय बच्ची का पेरीकार्डियेक्टॉमी किया गया। इस प्रकार की जटिल सर्जरी एसीआई के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर विभाग में ही संभव हो सकी।

Read Also  10 टंकियों में पानी सप्लाई रहेगी बंद


छत्तीसगढ़ की जनता को इस संस्थान से बहुत लाभ हुआ : कृष्णकांत साहू

विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के अनुसार छत्तीसगढ़ की जनता को इस संस्थान से बहुत लाभ हुआ है। जो मरीज पहले इन सभी आॅपरेशन के लिए महानगर जाते थे, अब उनका इलाज इस संस्थान में होने लगा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि एसीआई में हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी प्रारंभ हो जाने के बाद बड़े से बड़े आॅपरेशन के लिए शहर या प्रदेश के बाहर से किसी विशेषज्ञ सर्जन को बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह सब यहां के सर्जन एवं टीमवर्क से संभव हो पाया है। यहां बहुत ही जल्द ओपन हार्ट सर्जरी एवं बाईपास सर्जरी प्रारंभ होने वाली है। कोरोना काल में भी यहां आपातकालीन सर्जरी हुए हैं और लगातार हो रहे हैं। यहां की जाने वाली सभी सर्जरी बहुत विषम परिस्थितियों में हुई है। बाईपास सर्जरी में इसलिए लेट हो रहा है क्योंकि जब एस्कार्ट का अधिग्रहण हुआ था तब एस्कार्ट मैनेजमेंट ओपन हार्ट सर्जरी और बायपास सर्जरी से संबंधित सारे उपकरण अपने साथ ले गए थे परंतु आज सरकार के द्वारा धीरे-धीरे सर्जरी से संबंधित संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग को प्रारंभ हुए 2 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। 1 जनवरी 2018 से 30 जनवरी 2020 तक इन 2 सालों में हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में 637 केस हुए। वहीं कुल मृत्यु इन 2 सालों में 11 थी जिसका मुख्य कारण मरीजों का बीमारी के बहुत ही एडवांस स्टेज में या बीमारी के बहुत बढ़ जाने के बाद अस्पताल पहुंचना था। एसीआई के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने छाती, फेफड़े एवं खून की नसों की सर्जरी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यहां बहुत से ऐसे केस हुए हैं जो कि छत्तीसगढ़ में प्रथम बार किये गये हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *