Google Analytics Meta Pixel 'प्रदर्शन के अधिकार" पर अमेरिकी हिदू संगठन ने ट्रूडो के दिखाया आईना - Ekhabri.com

‘प्रदर्शन के अधिकार” पर अमेरिकी हिदू संगठन ने ट्रूडो के दिखाया आईना

अमेरिकी हिदू संगठन ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो को आईना दिखाते हुए कहा कि उन्हें अपने देशवासियों के प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। ट्रूडो ने गत वर्ष भारत में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में टिप्पणियां की थीं।
हिंदू पालिसी रिसर्च एंड एडवोकेसी कलेक्टिव (हिदूपैक्ट) के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने कहा, ‘कनाडा में विरोध प्रदर्शनों और उन्हें दबाने के लिए अपनाए जा रहे कठोर तौर-तरीकों के बारे में आ रही खबरों को लेकर मुझे दुख है। वहां स्थिति बेहद चिंताजनक है और हम सभी अपने परिवारों व दोस्तों के लिए बहुत चिंतित हैं।” हिंदूपैक्ट की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘किसी भी लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन मौलिक अधिकारों में शमिल है। कनाडा में असंतोष की आवाज को दबाने के लिए आपातकाल लागू किए जाने की घोषणा एक दुखद उदाहरण है।”
उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में कनाडावासी कोविड प्रतिबंधों के विरोध में करीब तीन हफ्तों से ओटावा समेत अन्य शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैैं। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाले एंबेसडर ब्रिज पर वाहन खड़ेकर जाम लगा दिया था लेकिन अब वे यहां से हटने लगे हैैं। कनाडा की संघीय पुलिस के अनुसार अमेरिका के उत्तरी डकोटा से लगे कनाडा के मैनिटोबा प्रांत के इमर्सन शहर से प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया है। प्रदर्शनों को दबाने के लिए गत दिवस ट्रूडो ने राष्ट्रव्यापी आपातकाल का एलान किया है। ओटावा के पुलिस प्रमुख पीटर स्लोली ने देश की राजधानी को पंगु बनाने वाले प्रदर्शनों को लेकर अपनी निष्क्रियता की आलोचना के बीच त्यागपत्र दे दिया है।
हिंदूपैक्ट ने ट्रूडो व न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता जगमीत सिंह से भी आग्रह किया कि वे ‘स्वास्तिक” की तुलना नाजी प्रतीक ‘हकेनक्रेज” से न करें। ‘स्वास्तिक” हिंदू, बौद्ध, सिख व दुनियाभर के कई अन्य समुदायों के लिए एक प्राचीन व शुभ प्रतीक माना जाता है। चक्रवर्ती ने कहा, ‘हमारा मानना है कि इस गलत बयानबाजी से हिंदुओं व सिखों के खिलाफ नफरत की भावना पैदा होगी। पिछले एक महीने में ही कनाडा के छह मंदिरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की वारदातें हो चुकी हैं।” ट्रूडो व सिंह ने हाल में प्रदर्शनकारियों पर ‘स्वस्तिक” लहराने का आरोप लगाते हुए टिप्पणी की थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

रायपुर नगर निगम में करदाताओं की भीड़… एक दिन में 8 करोड़ से अधिक की वसूली

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर | वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रायपुर नगर निगम के सभी जोनों में संपत्तिकर जमा करने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के दसों जोनों के राजस्व विभाग कार्यालयों में महावीर जयंती के शासकीय अवकाश...

पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की…गिरफ्तार आरोपी

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...