Google Analytics Meta Pixel केबीसी में 50 लाख जीतने वाले दुलीचंद के कर्जदार निकले अमिताभ बच्चन - Ekhabri.com

केबीसी में 50 लाख जीतने वाले दुलीचंद के कर्जदार निकले अमिताभ बच्चन

आज तक नहीं चुकाया उधार

रायपुर। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति ने धमाकेदार शुरुआत कर दी है। सोमवार को शो में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दुलीचंद अग्रवाल हॉटसीट पर बैठे और उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में खेल खेला और पचास लाख रु अपने नाम किए। उन्होंने शो के दौरान होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन संग काफी मजेदार बातें भी शेयर कीं। लेकिन जब शो के दौरान उन्होंने कहा कि ‘अमिताभ बच्चन जी, आप पर मेरा दस रु उधार हैÓ तो अमिताभ समेत वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल जब खेल में दुलीचंद ने पहला पड़ाव पार किया और बिग ने उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपये का चेक साइन करके दिया तो दुलीचंद ने अचानक बोला कि अमित जी, आप पर मेरा दस रु उधार है। फिर इसके बाद उन्होंने जो कहा वो और भी मजेदार था, दरअसल उन्होंने कहा कि ‘ये बात साल 1978 की है, जब अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। उनकी भी दिली इच्छा थी कि वो इस फिल्म को हॉल में देखने जाएं लेकिन उस वक्त उनकी माली हालत ठीक नहीं थीं। मात्र दस रु उनकी पॉकेट में थे और उसी पैसे में मुझे साइकिल में हवा भरानी थी, खाना खाना था, घर वापस लौटना था और फिल्म देखनी थी। यही सब सोचते-सोचते मैं टिकट विडों की ओर बढ़ा ही था कि तभी पता चला कि मेरी पॉकेट किसी ने मार ली है। मात्र दस रु थे मेरी जेब में और अब वो भी किसी ने चुरा लिए। मैं यही सब सोच रहा था कि उतनी ही देर में वहां पर पुलिस आ गई और जोर-जोर से डंडे बरसाने लग गई। तभी मैंने कसम खाई कि अब तो ये फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ देखूंगा वो भी दस रु लेकर। जिसे सुनने के बाद अमिताभ जोर-जोर से हंसने लग गए। उन्होंने हाथ जोड़कर दुलीचंद का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें अगर मौका मिलेगा तो जरूर वो उनके साथ फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदरÓ देखेंगे। इससे पहले जब फास्टेस्ट फिंगर पुस्र्ट के सवालों का जवाब देकर दुलीचंद अग्रवाल हॉट सीट पर पहुंचे थे वो उन्होंने हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन की परिक्रमा की थी और कहा था कि ‘आपको पता नहीं है कि मैंने यहां आने के लिए पूरे 21 साल तक घोर तपस्या की है, मैंने केबीसी जिया है। इसके बाद दुलीचंद ने अपनी एक खासियत भी अमिताभ बच्चन को बताई कि उन्हें पिछले 800 सालों में कोई भी तारीख बताई जाए तो वो उसका दिन बता देते थे। जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि दुलीचंद ने गेम में पचास लाख की धनराशि जीती।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...