Google Analytics Meta Pixel गीता प्रेस गोरखपुर का एक प्रयास बच रहा सालाना 1080 पेड़ों की जान - Ekhabri.com

गीता प्रेस गोरखपुर का एक प्रयास बच रहा सालाना 1080 पेड़ों की जान

गोरखपुर का गीता प्रेस अपने अनूठे प्रयोगों के लिए जानी जाती रही है। हालांकि, उनके प्रयोग साहित्यिक रहे हैं। गीता प्रेस गोरखपुर एक प्रयास इतना सफल रहा और आज इससे हर रोज तीन पेड़ों की जान बचाई जा रही है। महीना का हिसाब लगाइए तो 90 और सालाना 1080। ये बचे हुए पेड़ आपके लिए ऑक्सीजन का निर्माण कर रहे हैं, जो जीवन के लिए सबसे आवश्यक तत्व है। हम सभी जानते हैं कि पेड़ों से कागज तैयार किया जाता है। यूकेलिप्टस के एक पेड़ से करीब 400 किलोग्राम कागज बनता है। गीता प्रेस हर रोज 1500 किलोग्राम कतरन की प्रोसेसिंग कराकर करीब 1200 किलोग्राम कागज तैयार कराता है। इस प्रकार प्रतिदिन तीन पेड़ को बचाने में सफल हो रहा है। गीता प्रेस ने अपनी मैनेजमेंट पॉलिसी से दूसरों के लिए मिसाल खड़ी कर दी है। 

गीता प्रेस की हरेक पुस्तक में आपको सदाचार को जीवन में आत्मसात करने का ज्ञान आपको मिल जाएगा। अब गीता प्रेस ने ज्ञान और नीति के उपदेशों को आत्मसात भी किया। प्रकृति को माता का दर्जा देने वाली गीता प्रेस की किताबों के ज्ञान अब इस प्रकाशन संस्थान में भी लागू किए गए हैं। यह अनूठा प्रयोग किया गया है करतन मैनेजमेंट के जरिए। किताबों की कटाई-छंटाई से निकलने वाली कतरन के प्रोसेसिंग की ऐसी शानदार व्यवस्था की गई है, जो बड़े प्रकाश संस्थानों के लिए सीख हैं। कतरन से बनी रद्दी के बेहतरीन प्रासेसिंग से दोबारा छपाई योग्य बनाए जाने वाले कागज की तकनीक ने गीता प्रेस के घाटे को कम करने में मदद की है। वहीं, इस प्रयोग से हर रोज तीन पेड़ों का जीवन भी बचाया जा रहा है।

Read Also  मुख्यमंत्री बघेल 2 और 3 सितम्बर को करेंगे 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ

 

गीता प्रेस में हर रोज करीब 15 हजार पुस्तकों की छंटाई की जाती है। इस कटाई-छंटाई से एक निकलने वाली कतरन का एक टुकड़ा भी नीचे जमीन पर नहीं गिरने दिया जाता है। इसके लिए प्रकाशन संस्थान की ओर से विशेष प्रणाली विकसित की गई है। इस प्रणाली के तहत कटिंग-बाइंडिंग सेक्शन से लेकर गोदाम तक सक्शन पाइप बिछाया गया है। यह पुस्तकों से निकलने वाले हरेक रेशेनुमा कतरन को भी खींच लेता है। सभी कतरन को गोदाम तक पहुंचा दिया जाता है। प्रकाशन संस्थान की ओर से कागज की बर्बादी को रोकने के लिए कई उपाय किए गए हैं। छपाई में खराब हुए कागज हों या रील लादने के दौरान ट्रकों पर लगाए गए कागज या फिर दफ्ती, सीटफेड मशीनों से निकली कतरन, इन्हें गोदाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कर्मचारियों की है।

 

गोदाम में हाइड्रोलिक बेलिंग मशीन लगाई गई है। यह कतरन को हाई प्रेसर में सॉलिड बंडल में बदल देती है। गीता प्रेस से हर रोज करीब 1500 किलोग्राम कतरन निकलती है। सालाना देखें तो करीब 500 टन कतरन का मामला बनता है। गोदाम में 120-120 किलोग्राम करतन के बंडल तैयार किए जाते हैं। उन्हें रिसाइक्लिंग के लिए पेपर मिल में भेज दिया जाता है। पेपर मिल में कतरन को बारीकी से काटा जाता है। इसके बाद केमिकल युक्त पानी में इसे भिंगोकर लुगदी बनाई जाती है। पेपर मिलों के अधिकारियों का कहना है कि तीन से चार चरण की प्रक्रिया के बाद लुगदी मशीन पर सूखकर शीट बन जाती है। इसके बाद यह दोबारा छपाई के लिए तैयार हो जाती है। 500 टन कतरन की रिसाइक्लिंग के बाद 400 टन कागज निकल जाता है, जिस पर छपाई हो सकती है। इस हिसाब से देखा जाए तो गीता प्रेस गोरखपुर अपने पब्लिशिंग हाउस में निकलने वाली कतरन के 80 फीसदी भाग को दोबारा छपाई में प्रयोग में ले आता है।

Read Also  इंदोर में विद्यालय की अव्यवस्था को लेकर सड़कों उतरे छात्र

 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...