दुर्ग में आर्मी भर्ती: गुरुवार को 2500 से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, प्री हाइट के लिए 1940 और दौड़ में 325 ने किया क्वालिफाई

रायपुर। दुर्ग जिले में चल रही आर्मी भर्ती रैली में 2530 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्री-हाइट के लिए लगभग 1940 लोगों ने क्वालिफाई  किया। साथ ही लगभग 325 अभ्यर्थियों ने दौड़ में क्वालिफाई किया। दुर्ग जिले के लगभग 800 प्रतिभागी थे। इन्हें फ्लैग अप करने के दौरान एसपी प्रशांत ठाकुर और एएसपी श्री रोहित झा आये। एक दस्ते को अपर कलेक्टर श्री बीबी पंचभाई तथा उप संचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने फ्लैग अप किया। इस मौके पर प्रदेश के आर्मी रिक्रूटमेंट के डायरेक्टर, सेना मेडल, कर्नल  एस. रमेश की मानिटरिंग में भर्ती रैली हुई। भर्ती स्थल पर सुविधाओं का निरीक्षण करने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुविधाओं की निरंतर मानिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर बनाये गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर में जो लोग सहायता के लिए फोन करते हैं उनकी अविलंब सहायता सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों के लिए जो रहने की व्यवस्था की गई है। वहाँ साफ-सफाई की मुकम्मल सुविधा रखी जाए। साथ ही खाने-पीने की सुविधा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम खेमलाल वर्मा एवं उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे, मेजर सुलेमान हुसैन भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सेना भर्ती के दौरान आरंभिक रूप से प्रतिभागियों को मार्शलिंग एरिया में रखा गया। फिर इसके बाद उन्हें भर्ती स्थल में ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर में विभिन्न स्थलों पर फ्लैक्स लगाये गये हैं तथा सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों के रूकने की व्यवस्था की जानकारी दी गई है। श्री कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो लगातार अभ्यर्थियों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
प्रतिदिन 3 हजार से अधिक अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा
भारतीय थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 3 मार्च से 12 मार्च तक पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में किया जा रहा है। भर्ती रैली में प्रतिदिन 3 हजार से 5 हजार की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित हो रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निदेर्शानुसार उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 9 विद्यालयों  खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चौक, नेशनल स्कूल, पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम के पास, शासकीय जेआरडी विद्यालय गांधी चौक, सरस्वती शिशु मंदिर कसारिडीह, विद्यापीठ विद्यालय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपक नगर, विश्वदीप हायर सेकेंडरी स्कूल, महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग तथा 02 रैन बसेरा बस स्टैंड तथा शासकीय जिला अस्पताल के पास दुर्ग में वैकल्पिक आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।आवास स्थलों में भोजन व्यवस्था हेतु राशन सामग्री की व्यवस्था जैसे तेल-श्री सुरेश जैन(टिकू),दाल-श्री राधेश्याम भूतड़ा, आलू-श्री सुरेश भागवानी एवं इंदरचंद कुकरेजा, चावल-राइस मिलर्स एसोसिएशन, मसाले-सुखचैन भटठर द्वारा की गई है तथा सब्जियों की व्यवस्था दुर्ग जिला किसान यूनियन के श्री धर्मपाल वर्मा, श्री धनेश पटेल ग्राम जाताधर्रा, श्री प्रदीप पटेल, श्री प्रदीप टांक, श्री रिकेश टांक, श्री विपुल परमार, हर्षा टांक, श्री हितेश वरू, श्री भरत परमार इत्यादि किसानों के द्वारा नि:शुल्क सब्जी उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त सहयोग के लिए सर्वसंबंधितों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...