Google Analytics Meta Pixel नए साल का जश्न मनाते रूसी सैनिकों पर हमला, 400 मरे - Ekhabri.com

नए साल का जश्न मनाते रूसी सैनिकों पर हमला, 400 मरे

2022 के अंतिम दिन और 2023 के शुरुआती घंटों में रूसी सेना के हमले झेलने के बाद यूक्रेन की सेना ने रविवार देर रात पलटवार किया। पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत में किए हमले में यूक्रेनी सेना ने करीब 400 रूसी सैनिकों को मारने और बड़ी संख्या में घायल करने का दावा किया है। जबकि रूस ने यूक्रेनी हमले में अपने 63 सैनिकों की मौत स्वीकार की है। अगर यूक्रेन की सेना का दावा सही है तो यह एक दिन में

Read Also  छत्तीसगढ़ी में एम.ए. करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पीएससी व व्यापम के माध्यम से जल्द होगी भर्तियां : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल


 

यूक्रेन में रूसी सेना को सबसे बड़ा नुकसान है। यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद रूसी सेना की एक दिन में सबसे बड़ी क्षति हो सकती है।
पता चला है कि यूक्रेनी सेना ने डोनेस्क की राजधानी माकीव्का में रूसी सैनिकों के ठिकाने पर हमला किया। रूसी सेना ने एक कालेज को अपना ठिकाना बनाया हुआ था।

 

 

जानकारी के अनुसार हमले के समय रूसी सैनिक नए साल का उत्सव मना रहे थे, इसलिए उन्हें यूक्रेनी हमले में संभलने का समय नहीं मिला। यूक्रेनी सेना ने छह अमेरिकी राकेटों से कालेज परिसर को निशाना बनाया। इनमें से दो राकेट रूसी डिफेंस सिस्टम ने आकाश में ही मार गिराए लेकिन बाकी कालेज भवन से जा टकराए। हमले से कालेज परिसर खंडहर में तब्दील हो गया है। रूस समर्थक एक सैन्य ब्लागर के अनुसार हमले में 100 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं।

 

 

मलबे में अभी और सैनिक दबे हो सकते हैं। राइबर नाम से ब्लाग लिखने वाले ने कहा है कि कालेज भवन में करीब 600 लोग रहते थे। इनमें ज्यादातर सैनिक थे। उनके हथियार और गोला-बारूद भी भवन में बने शस्त्रागार में रखे जाते थे। यह श्ाहर लंबे समय से रूसी सेना के कब्जे में है।

Read Also  करूर भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश

 

सैनिकों के मरने से रूस में गुस्सा, कार्रवाई की मांग
यूक्रेनी हमले में बड़ी संख्या में सैनिकों के मारे जाने से रूस में लोग आक्रोशित हो उठे हैं। सैन्य मामलों के जानकार सवाल उठा रहे हैं कि यूक्रेनी राकेटों के दायरे में आने वाले स्थान पर बड़ी संख्या में सैनिकों का ठिकाना बनाने का निर्णय किसका था। युद्ध क्षेत्र में सैन्य ठिकानों की सुरक्षा में लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार सैन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

 

रूस ने लगातार तीसरे दिन किया हवाई हमला
इस हमले के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन पर लगातार तीसरे दिन हवाई हमला किया। इन हमलों में मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेनी वायुसेना का दावा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 39 ड्रोन आकाश में ही मार गिराए। इनमें से 22 ड्रोन केवल राजधानी कीव के ऊपर से गिराए गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस की जमीन और हवाई हमले की कोशिश कामयाब नहीं हो रही हैं। वह हर मोर्चे पर विफल साबित हो रहा है। हम एकजुट हैं इसलिए रूस का हर तरीका विफल हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...