Google Analytics Meta Pixel बप्पी दा ने देवी-देवताओं के नाम पर रखे थे अपने सोने के गहनों के नाम - Ekhabri.com

बप्पी दा ने देवी-देवताओं के नाम पर रखे थे अपने सोने के गहनों के नाम

प्रसिद्ध गायक बप्पी लाहिरी सोने के गहनों के शौकीन थे, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह जो भी गहने पहनते थे, उनके नाम उन्होंने देवी-देवताओं के नाम पर रखे हुए थे। वह सोना को अपने लिए बेहद भाग्यशाली मानते थे, इसलिए उसे भगवान की तरह पूजते थे। उनके पास काली, दुर्गा, सरस्वती समेत विभिन्‍न देवी-देवताओं के नाम वाले गहने थे। वह धार्मिक तिथियों, पूजा व त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग दिन अलग-अलग देवी-देवताओं के नाम वाले गहने पहनते थे।

बप्पी दा के नाम कई विश्व रिकार्ड दर्ज हैं। उन्होंने 1986 में एक साल में 33 फिल्मों के लिए 180 से ज्यादा गाने रिकार्ड कर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। उनका नाम फिल्म ‘डिस्को डांसर” के मशहूर गाने ‘जिम्मी, जिम्मी, जिम्मी…आजा, आजा, आजा…” के लिए लंदन के वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। इस गाने को अब तक 45 भाषाओं में डब किया जा चुका है। रूस, चीन, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान समेत विभिन्न देशों में यह अब भी मशहूर गाना है। कुछ साल पहले बप्पी दा जब कजाखस्तान में एक शो करने गए थे तो वहां श्रोताओं ने उनसे छह बार यह गाना गवाया था। बप्पी दा कहा करते थे कि इस गाने में कोई जादू है, इसीलिए इतने बरसों बाद भी लोगों को मोहित कर रहा है। पहले गाने सुने जाते थे, लेकिन अब जो गाने बनते हैं, उन्हें देखा जाता है।

बप्पी दा ने संगीत की दुनिया में काफी नाम कमाया, लेकिन सियासत में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। 31 जनवरी, 2014 को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें उसी साल हुए लोकसभा चुनाव में बंगाल के हुगली जिले की श्रीरामपुर सीट से टिकट भी दिया था। बप्पी दा ने कहा था कि वह बंगाल में भाजपा को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। काफी प्रचार के बावजूद बप्पी दा तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशाी कल्याण बनर्जी से चुनाव हार गए थे। उस हार से उनका दिल इस तरह टूटा कि उन्होंने राजनीति से दूरी बनानी शुरू कर दी। उस समय एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि राजनीति अब उनकी प्राथमिकता नहीं है। वह नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के लिए भाजपा में शामिल हुए थे। दोनों से उनके अच्छे संबंध हैं और इसे लेकर कोई समस्या नहीं होगी। चुनाव हारने के बाद बप्पी दा कभी भाजपा की किसी बैठक में शामिल नहीं हुए। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने 2004 में कांग्रेस के समर्थन में भी चुनाव प्रचार किया था।

Read Also  पहली बार मिला गांजे का गोदाम: कैमरे में कैद हुआ डिलीवरी के लिए रखा करोड़ों का गांजा

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...