Google Analytics Meta Pixel दीपावली से पहले शेयर बाजारों ने लगाया "सिक्सर" - Ekhabri.com

दीपावली से पहले शेयर बाजारों ने लगाया “सिक्सर”

कंपनियों के बेहतर वित्तीय नतीजों और विदेशी निवेश मिलने की बदौलत घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। इसके साथ शेयर बाजारों ने लगातार छह दिन बढ़त के साथ बंद होने का सिक्सर लगाया है। 14 से 21 अक्टूबर के बीच बीते छह सत्रों में सेंसेक्स में 2071 अंकों की वृद्धि रही है और यह 57,235.33 से बढ़कर 59,307.15 पर पहुंच गया है।

 

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 104.25 अंकों की तेजी के साथ 59,307.15 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी 12.35 अंकों की वृद्धि के साथ 17,576.30 अंक पर जाकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 66.29 प्रतिशत की वृद्धि की बदौलत सेंसेक्स में एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही। इसके अलावा सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंड्सइंड बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, एशियन पेंट्स, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

 

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि सख्त मौद्रिक नीति की आशंका में यूरोपीय बाजारों की खराब शुरुआत के कारण घरेलू शेयर बाजारों में दोपहर बाद बिक्री का दबाव रहा। इसके अलावा घरेलू निवेशकों ने सावधानी बरतते हुए बिकवाली भी की, जिससे बाजारों ने शुरुआती बढ़त खो दी। उन्होंने कहा कि बैंक, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयर वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में बेहतर वित्तीय परिणामों की बदौलत स्थिर बने हुए हैं, लेकिन मिड और स्माल कैप शेयरों पर भारी दबाव दिख रहा है।

Read Also  कैशबैक ऑफर्स और इंश्योरेंस के साथ Paytm SBI क्रेडिट कार्ड लॉन्च

 

4.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा पूंजीकरण
बीते छह कारोबारी सत्रों में तेजी की बदौलत बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के मार्केट कैप में 4,56,380.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब बीएसई का मार्केट कैप बढ़कर 2,74,41,800.53 रुपये हो गया है, जो 13 अक्टूबर को 2,69,85,419.72 करोड़ रुपये था।
सेंसेक्स में बीते छह दिनों का हाल
तारीख बढ़ोतरी (अंकों में)
14 अक्टूबर 684.64
17 अक्टूबर 491.01
18 अक्टूबर 549.62
19 अक्टूबर 146.59
20 अक्टूबर 95.71
21 अक्टूबर 104.25

 

मुहूर्त ट्रेडिंग का समय
वैसे तो दिवाली के दिन शेयर बाजार में भी छुट्टी होती है। लेकिन शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग के तहत एक घंटे के लिए कारोबार होता है। इस बार मुहूर्त ट्रेडिग सोमवार 24 अक्टूबर को शााम 6:15 बजे से लेकर शाम 7:15 बजे के बीच की जाएगी। शाम 6 बजे प्री ओपनिग सेशन शुरू होगा और 6:08 पर समाप्त हो जाएगा। ट्रेडिग मुहूर्त में मैचिग का समय शाम 6:08 से 6:15 बजे तक का होगा। दीपावली पर शेयर बाजार में निवेश करना बेहद शुभ माना जाता है। ट्रेडिंग मुहूर्त के दिन निवेशक बाजार में ट्रेडिग कम और निवेश पर ज्यादा फोकस करते हैं।

 

 

चांदी के मूल्य में 799 रुपये की गिरावट
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के मूल्य में गिरावट की स्थिति रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट की बदौलत दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 372 रुपये घटकर 50,139 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एक दिन पहले यह 50,511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी प्रकार चांदी 799 रुपये की गिरावट के साथ 56,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। गुरुवार को चांदी 56,888 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...