रायपुर, 19 सितंबर 2023 | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक, शहीद स्मृति स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण किया और चौक के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद परिवारों से मुलाकात की और उन्हें शॉल और श्रीफल सहित सम्मानित किया। उन्होंने शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, और अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक भी उपस्थित थे।












