छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन फ्लाईओवर से बाइक और कार नीचे गिर गए। हादसे में चंगोराभांटा निवासी बाइक सवार आजूराम देवांगन(45) – निर्मला देवांगन (40) पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर है। पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर ही रही थी कि तभी एक कार तेज़ गति से निर्माणाधीन ब्रिज़ पर विपरीत दिशा से चढ़ गई और गिर गई, कार का एयर बैग खुल जाने से चालक सुरक्षित है, पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक घटना देर रात की है, कुम्हारी ओवर ब्रिज अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण ब्रिज के एक साइड को हल्के वाहन के लिए खोला गया है और दूसरे तरफ में काम चल रहा है। निर्माण कंपनी ने ब्रिज के दूसरे साइड वाली रोड में वाहन नहीं जाने के लिए बेरिकेड्स नहीं लगाए हैं। बीती रात में बाइक सवार ब्रिज की रॉन्ग साइड वाली रोड में चढ़ गए, अचानक 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज खत्म हो गया और बाइक चालक सीधे नीचे जा गिरे। बाइक चालक 48 नंबर पिलर में ही अटक गया, बाईक चालक की पत्नी और बेटी नीचे जा गिरे। दुर्घटना में बाइक चालक और उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।
दूसरी घटना में अवंती विहार रायपुर निवासी कार चालक भी उसी स्थान पर गिरा। कार का एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
कुम्हारी पुलिस के मुताबिक ब्रिज अभी अधूरा है। इसके बाद भी वहां न तो कोई बेरिकेड्स लगाए गए हैं, लोग अधूरे ब्रिज में जा रहे हैं वहीं ठंड में कोहरे के चलते अधूरा ब्रिज दिखाई नहीं दे रहा है जिसके चलते हादसे हो रहे हैं।
यह घटना भिलाई और रायपुर के बीच कुम्हारी में बन रहे फ्लाईओवर की है। एक ही दिन में दो बड़े हादसे होने से शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा कि निर्माणाधीन ब्रिज में संकेतक नहीं होने से यह दुर्घटना हुई है। कुम्हारी पुलिस घटना की जांच कर रही है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के ठेकेदार पर अपराध दर्ज किया गया है।
350 करोड़ रुपए की लागत से चार फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...