धमतरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के साथ आज बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। पूर्व मंत्री की गाड़ी के नगर पंचायत भखारा के पास एक हाइवा वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में गाड़ी पीछे से बुरी तरह से छतीग्रस्त हो गई। इस दौरान गाड़ी में पूर्व मंत्री के समेत अन्य लोग भी बैठे थे। इस घटना में किसी के भी गंभीर चोट लगने का समाचार सामने नही आया है। पूर्व मंत्री विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने भखारा जा रहे थे। सभी लोग सुरक्षित हैं।










