रायपुर, 02 सितंबर 2025।बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 11 वर्षीय शांभवी गुरला का मासूम सवाल हर किसी का दिल पिघला देता है— “पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?
सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली शांभवी पिछले तीन महीने से रियूमेटिक हार्ट डिजीज (RHD)से जूझ रही है। बीजापुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने रायपुर में इलाज कराने की सलाह दी थी, लेकिन खेती-किसानी से घर चलाने वाले उसके पिता खर्च का नाम सुनकर निराश हो गए थे।
घर में हर रोज एक ही चर्चा होती—“अब क्या होगा? इलाज कैसे कराएंगे?” मां आंसू बहाती और शांभवी को सीने से लगाकर ढांढस बंधाती, लेकिन पिता की आंखों में चिंता साफ दिखती थी।
आखिरकार, परिवार ने हिम्मत दिखाई और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की। मंत्री ने बच्ची से मिलकर तुरंत ही रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) में इलाज का निर्देश दिया। उन्होंने डॉक्टरों से बात करते हुए साफ कहा— “खर्च की चिंता मत करें, सरकार पूरी जिम्मेदारी लेगी।”
यह सुनते ही शांभवी की मां की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। उन्होंने भावुक होकर कहा— “आप हमारी बेटी को नया जीवन दे रहे हैं, यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं।”
फिलहाल शांभवी का रायपुर ACI में इलाज शुरू हो गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी जांच कर रही है और जल्द ही उसका ऑपरेशन किया जाएगा।
यह पहल सिर्फ एक बच्ची के इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि यह संदेश है कि छत्तीसगढ़ सरकार गरीब परिवारों के साथ खड़ी है। आज शांभवी फिर से मुस्कुराते हुए अपने पिता से पूछ रही है— “पापा, मैं जल्दी खेल पाऊंगी ना?” और इस बार पिता की आंखों में चिंता नहीं, बल्कि उम्मीद की चमक है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...