Google Analytics Meta Pixel जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया से जारी होंगे - Ekhabri.com

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया से जारी होंगे

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025।भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पूरी तरह ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। राज्य में अप्रैल 2023 से यह प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है।

 

संशोधित जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत किए गए बदलावों के अनुसार, अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों की जन्म तिथि प्रमाणित करने के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही वैध दस्तावेज माना जाएगा। जबकि अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के लिए अन्य वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य रहेंगे।

 

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे प्रत्येक बच्चे के लिए ऑनलाइन जारी जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। वहीं, पूर्व में मैन्युअल रूप से जारी प्रमाण पत्र वाले नागरिक अब पोर्टल के माध्यम से अपने प्रमाण पत्र को डिजिटल स्वरूप में प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पुराने दस्तावेज भी सुरक्षित रहेंगे।

 

कुछ जिलों से यह जानकारी सामने आई है कि आधार कार्ड केवल उन्हीं जन्म प्रमाण पत्रों पर जारी किए जा रहे हैं जिनमें क्यूआर कोड (QR Code) अंकित है। इस पर राज्य सरकार ने UIDAI हैदराबाद से अनुरोध किया है कि राज्य के सभी आधार केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो।

 

संशोधित पोर्टल के प्रारंभिक चरण में आई तकनीकी कठिनाइयों का समाधान भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रारों को नए पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है और जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण जारी हैं।

 

वर्तमान में राज्य का ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीकरण पोर्टल पूरी तरह से सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और नागरिकों के लिए प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी और सुलभ हो गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *