Google Analytics Meta Pixel भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर लगा इंडिगो का इमरजेंसी गेट खोलने का आरोप - Ekhabri.com

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर लगा इंडिगो का इमरजेंसी गेट खोलने का आरोप

इंडिगो एयरलाइंस के विमान में पिछले महीने 10 दिसंबर को एक यात्री ने चेन्न्ई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली फ्लाइट में गलती से इमरजेंसी एक्जिट डोर खोल दिया था। इस घटना के कारण साथी यात्रियों में हड़कंप मच गया और दोबारा सुरक्षा जांच होने के बाद दो घंटे की देरी से यह विमान रवाना हुआ। डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन आरोपित विमान यात्री का नाम उजागर नहीं किया। एयरलाइंस ने भी यात्री का नाम जाहिर करने से इन्कार किया। इस बीच, कांग्रेस ने बेंगलुरु (दक्षिण) से भाजपा सांसद और भाजयुमो प्रमुख तेजस्वी सूर्या पर इमरजेंसी एक्जिट डोर खोलने का आरोप लगाते हुए पूछा है कि सरकार ने इतने लंबे समय तक घटना को छुपाया क्यों। सूर्या और उनके कार्यालय ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

 

 

कर्नाटक कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी सूर्या इस बात का उदाहरण हैं कि अगर किसी बच्चे को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाए तो वह क्या करेगा। आखिर विमान यात्रियों के जीवन के साथ यह मजाक क्यों किया गया। मीडिया रिपोर्टों को साझा कर कई ट्वीट करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा, सरकार ने सूर्या के इमरजेंसी डोर खोलने की बात क्यों छिपाई? कांग्रेस ने पीएम नरेन्द्र मोदी से पूछा कि अगर यह “मजाक” टेकआफ के बाद हुआ होता तो इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार होता? इसकी अब तक जांच क्यों नहीं हुई है।

 

 

इसके अलावा, प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि रनवे पर विमान रवाना होने के समय ही सुबह 10.05 बजे यह घटना हुई। विमान में 75 यात्री सवार थे। दाहिनी ओर अग्रिम पंक्ति की सीट पर बैठ यात्री ने अचानक दरवाजे का हैंडिल घुमा दिया। दरवाजा खुलते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्रियों को बस में बैठाकर वापस एयरपोर्ट के लाउंज में लाया गया। दो घंटे के इंतजार के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन होने के बाद सभी लोग विमान से रवाना हुए। आरोपित यात्री को भी उसी विमान से दूसरी सीट पर बैठाकर तिरुचिरापल्ली जाने दिया गया। यात्री की पहचान एयरलाइंस और डीजीसीए ने अब तक उजागर नहीं की है।

 

इससे पहले, नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए ने कहा कि चेन्न्ई से तिरुचिरापल्ली जाने वाले इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई 7339 के चेन्न्ई से उड़ान भरने से पहले सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। यात्री ने तुरंत ही सभी यात्रियों व एयरलाइंस से माफी मांग ली थी। विमान के जमीन पर रहते हुए आपात दरवाजा खुलने के बाद सह यात्रियों की शिकायत पर नियमानुसार सारी प्रक्रिया का पालन किया गया। सभी इंजीनियरिंग चेकिंग के दौरान दरवाजे को रीइंस्टाल कर प्रेशर चेक किया गया। इस घटना में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...