रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पिछले कुछ दिनों से रूसी सैन्य डिपो या उसके आसपास लगातार धमाके हो रहे हैं। गुरुवार रात भी यूक्रेन के रूसी कब्जे वाले बेलबेक आयुध भंडार के पास बेलगोराड क्षेत्र में धमाके हुए हैं। रूस ने इसके आसपास के दो गांवों टिमोनोवो व सोलोटी से 1100 लोगों को बाहर निकाल लिया है। रूस ने कहा है इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, विशेषज्ञ इसे यूक्रेन की बढ़ती ताकत का संकेत बता रहे हैं।
दरअसल, इस समय नाटो देशों की फौज रूस की सीमाओं से सटे उसके विरोधी देशें में डटी हुई है और युद्ध पर नजर रखे हुए है। वहीं, बाइडन प्रशासन यूक्रेन की मदद के लिए 80 करोड़ डालर अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की तैयारी में है। इस बीच, रूसी सैन्य डिपो के पास गुरुवार की रात सेवस्तोपोल के निकट साउथवेस्ट कोस्ट के बेलबेक में हुए धमाके हुए हैं, जो कि क्रीमिया के विपरीत छोर पर है। यहां पर काला सागर में रूसी बेड़े का मुख्यालय है। यह यूक्रेनी बल के अधिकार क्षेत्र से 100 किमी दूर है।
इस बीच, रूसी अधिकारियों ने कहा है कि क्रीमिया या बेलगोराड में कोई हताहत नहीं हुआ है। उसने बेलबेक और कर्च में ड्रोन को मार गिराया है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार, यूक्रेन लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों का प्रयोग कर रहा है। इससे पहले क्रीमिया में हुए विस्फोट में रूस के नौ लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे, जिसे रूस ने एक्सीडेंट बताया था।
खार्कीव में रूसी हमले में 17 की मौत
यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर खार्कीव में रूस ने दो अलग-अलग हमले किए हैं, जिसमें कुल 17 लोगों की मौत हो गई और 42 लोग घायल हैं। स्थानीय गवर्नर ने कहा कि रूस ने राकेट हमले किए हैं, जिसमें तीन नागरिकों की भी मौत हुई है, 12 नागरिक घायल हैं। इसके अलावा यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और 10 घायल हैं।
यूएन महासचिव ने की जेलेंस्की से मुलाकात
यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनिया गुटेरस ने गुरुवार को तुर्किये (पूर्व नाम तुर्की) के राष्ट्रपति तैयप एर्र्दोगन के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेस्की से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने फिर कहा कि जपोरीजिया परमाणु संयंत्र से दोनों देशों की सेनाओं को हट जाना चाहिए। वहीं, जेलेंस्की ने मुलाकात के बाद कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी द्वारा निर्धारित मानकों को मानने के लिए तैयार हैं। लेकिन रूस को बिना शर्त तुरंत जपोरीजिया परमाणु संयंत्र से हटना होगा। हालांकि रूस ने यहां से हटने से इन्कार कर दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...