हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास एक बोलेरो गाड़ी लुढ़क कर बैरा नदी में जा गिरी। इस हादसे में पुलिस के चार जवानों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति लापता है।
पुलिस के अनुसार, बोलेरो गाड़ी मंगली से तीसा की ओर रही थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बोलेरो लुढ़क कर चंबा तीसा पांगी रोड पर पहाड़ से बैरा नदी में जा गिरी। इसमें छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसमें से दो स्थानीय और बाकी पुलिसकर्मी थे। चार जवान घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची टीमें लापता की तलाश कर रही हैं। वाहन में पुलिस के नौ जवानों सहित 11 लोग सवार थे।
दुर्घटना के करणों के बारे में पता करने पर सूत्रों ने बताया कि तरवाही नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधा ड्राइवर की गर्दन के ऊपर गिरा जिस कारण ड्राइवर की गर्दन टूट गई और गाड़ी सीधी ढ़ांक से गिरकर बैरा नदी में जहां गिरी है। इस दुर्घटना के कारण अभी तक छह लोगों की मृत्यु हो चुकी है और बाकी घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस जवानों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिव व आरक्षी अभिषेक के रूप में की है। साथ में वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी मंगली की भी मौत हुई है।
पुलिस जवान आरक्षी अक्षय, आरक्षी लक्ष्य मोगरा ,आरक्षी सचिन व मुख्य आरक्षी राजेंद्र के अलावा मंगली निवासी पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल लोगों को दिशा अस्पताल भर्ती करवाया गया है बताया जा रहा है कि ये जवान पुलिस चौक पोस्ट मंगली के थे। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि छह लोगों की मौत हुई है। एक की तलाश जारी है। तीन घायलों को मेडिकल कालेज चंबा रैफर किया गया है। एक सिविल अस्पताल तीसा में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच कर जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...