Google Analytics Meta Pixel 'फौज' तैयार करने में जुटे कैप्टन अमरिंदर, 15 दिनों के भीतर होगा नई पार्टी का ऐलान - Ekhabri.com

‘फौज’ तैयार करने में जुटे कैप्टन अमरिंदर, 15 दिनों के भीतर होगा नई पार्टी का ऐलान

कांग्रेस में अपमानित होकर मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। अब वह अपनी ‘फौज’ तैयार करने में जुट गए हैं। वह आगामी 15 दिनों के भीतर नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। उनके संपर्क में दर्जनभर कांग्रेस नेता हैं,  जो उनकी तरह ही कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं।

कांग्रेस के आंतरिक सूत्र बताते हैं कि एक दर्जन कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के संपर्क में हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह फिलहाल अपने अगले कदम को लेकर समर्थकों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। पंजाब के कुछ किसान नेताओं से भी मिलने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलों को हवा मिली थी।

गत दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि,  उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं, क्योंकि उनसे अपमान सहा नहीं जा रहा है। अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद कैप्टन ने कहा था कि गृहमंत्री के साथ उनकी किसान कानूनों को लेकर बातचीत हुई थी।

कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि अभी तक कांग्रेस में हूं लेकिन कांग्रेस में रहूंगा नहीं। अपने साथ ऐसा बर्ताव नहीं होने दूंगा। वह किसी भी कीमत पर नवजोत सिंह सिद्धू को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में जीतने नहीं देंगे। इस बीच कांग्रेस ने भी अमरिंदर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और कमलनाथ लगातार कैप्‍टन अमरिंदर से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में रहते हुए भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से न मिलकर भाजपा नेताओं से मुलाकात कर कैप्टन ने भी साफ संदेश दे दिया है।

Read Also  छात्र आदित्य चौरसिया की अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित एवं पुरस्कृत

गौर हो कि कैप्टन ने कांग्रेस आलाकमान के कहने पर 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की जिससे यह अटकलें तेज हो गई कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस की मुसीबत और बढ़ा दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...