छत्तीसगढ़ को त्रेतायुग में कौशल प्रदेश के नाम से जाना जाता था। भगवान श्रीराम की माता और राजा दशरथ की पत्नी इसी कौशल प्रदेश की राजकुमारी थी। इस लिहाज से यह भगवान श्रीराम के ननिहाल है। आज जब अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर विशाल और भव्य मंदिर के लिए भूमिपूजन हो रहा है तो ननिहाल में खुशी का माहौल कैसे नहीं होता। भूमिपूजन को लेकर भगवान राम के ननिहाल में उत्सव सा माहौल है। यहां के स्थानीय निवासी काफी उल्लासित हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित चंदखुरी गांव में विश्व का एकमात्र माता कौशिल्या का मंदिर है। अयोध्या में बुधवार को होने वाले श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन की खुशी इस गांव के लोगों में दिखाई दी। भले ही कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में गांव की दुकानें बंद थीं और ग्रामीण घरों में थे। इसके बावजूद कई ग्रामीण मंदिर परिसर में बैठे अयोध्या में बनने जा रहे मंदिर की बातें करते दिखे। साथ ही मंदिर परिसर की सफाई और दीप सजाने की तैयारी में लगे थे। जब जब अयोध्या में भूमिपूजन हुआ तो चंदखुरी मंदिर में सुंदरकांड, बालकांड और हनुमान चालीसा की चौपाइयां गूंजने लगीं। रात में मंदिर परिसर को दीपावली की तरह दीपों से रोशन किया जाएगा।
ग्रामीण कृष्ण कुमार के मुताबिक पूर्वजों के अनुसार वनवास से लौटने के बाद श्रीराम को राजगद्दी सौंपकर माता कौशिल्या, माता कैकेयी और माता सुमित्रा अपने मायके कौशल प्रदेश चली गईं। माता कौशिल्या को चंदखुरी गांव अति प्रिय था। यहां सात तालाबों के बीच बने टापू पर वह तपस्या करने आतीं थीं। कालांतर में इसी टापू पर उनका मंदिर बना। गांव से कुछ किलोमीटर दूर नगपुरा गांव में माता कैकेयी और माता सुमित्रा के मंदिर हैं।
वहीं रामेश्वर प्रसाद बताते हैं कि चंदखुरी दण्डकारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आता था। श्रीराम की माता की जन्मस्थली होने के कारण यह मंदिर प्रसिद्ध है। माता कौशिल्या मंदिर का जीर्णोद्धार 1973 में किया गया था। यह मंदिर जलसेन तालाब के मध्य में स्थित है। जलसेन तालाब 16 एकड़ में फैला है। मंदिर के गर्भगृह में मां कौशिल्या की गोद में बालरूप में भगवान श्रीरामजी की प्रतिमा है। पूरे गांव के लोग श्रीराम को अपना भांजा मानते हैं। अन्य प्रदेशों में भांजा अपने माता के पैर छूते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में मामा चाहे कितने भी बड़े हों, वह अपने से छोटे भांजे का पैर छूते हैं। यह परंपरा साबित करती है कि श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में था और वे हम सभी के भांजे हैं।
इसी तरह मंदिर के पुजारी गणेश शर्मा ने बताया कि अयोध्या में मंदिर बनने की खुशी पूरे गांव के लोगों में छाई है। इसी खुशी में बुधवार को मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। रात में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर प्रसाद बांटा जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...