Google Analytics Meta Pixel CG News : ED ऑफिस के बाहर कांग्रेसी नेताओ का प्रदर्शन, पुलिस और नेताओं के बीच झूमाझटकी, कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी - Ekhabri.com

CG News : ED ऑफिस के बाहर कांग्रेसी नेताओ का प्रदर्शन, पुलिस और नेताओं के बीच झूमाझटकी, कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को कांग्रेस ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। बाकायदा मंच पर भाषणबाजी के बाद कांग्रेसी पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ के नेतृत्व में ED दफ्तर का घेराव करने के लिए निकले। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहे। पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा था। बेरिकेट के पास पहुंचते ही पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका तो पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी बैरिकेड तोड़ने में कार्यकर्ताओं की मदद करते दिखे। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम बघेल को कंधे पर उठाकर बेरिकेट पार कराने का प्रयास किया।

 

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार सुबह से ही कांग्रेसी ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन हाल ही में हिंडनबर्ग में सेबी प्रमुख माधवी बुच की एक्टीविटी पर जारी रिपोर्ट को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया। वहीं देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस विधायक अपने-अपने जिलों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 23 अगस्त को राजभवन मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा।

 

पूर्व सीएम बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

 

हिंडनबर्ग ने लगाए ये आरोप

उल्लेखनीय है कि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी प्रमुख माधवी बुच पर यह आरोप लगा है कि, उन्होंने व्यक्तिगत हित के लिए हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशित होने के 18 महीने बाद भी एक समूह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

 

प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी भी होंगे शामिल

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों समेत सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

 

माधवी ने आरोपों से किया इनकार

माधवी बुच ने कहा कि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। ये आरोप चरित्र हनन का प्रयास भर है। SEBI चेयरपर्सन ने सभी फाइनेंशियल रिकॉर्ड डिक्लेयर करने की इच्छा जताई। उन्होंने अपने पति धवल बुच के साथ एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा कि, “हमारा जीवन और फाइनेंस एक खुली किताब है।“

 

हिंडनबर्ग ने किया ये दावा

दरअसल, व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों के आधार पर हिंडनबर्ग ने दावा किया था कि, बुच और उनके पति की मॉरीशस की ऑफशोर कंपनी ‘ग्लोबल डायनामिक अपॉर्च्युनिटी फंड’ में हिस्सेदारी है। गौरतलब है कि, हिंडनबर्ग रिसर्च पिछले साल अडाणी ग्रुप पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाकर चर्चा में आई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *