छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राज्य में लोकसभा चुनाव के चलते प्रवेश तथा पात्रता परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर दिया है। अब केन्द्र स्तरीय परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए PAT तथा बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing) की परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
बता दें, पीएटी (PAT) की प्रवेश परीक्षा 9 जून को ली जाएगी। वहीं बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस तरह से अब 9 जून से शुरु होकर परीक्षाएं 14 जुलाई तक चलेगी, जबकि पहले यह परीक्षाएं 7 जुलाई को ही समाप्त होने वाली थी।
PAT और PVPT की परीक्षाएं इस दिन
जानकारी के अनुसार, संशोधित तिथि के अनुसार पीएटी (PAT), पीव्हीपीटी (PVPT), बीएससी कृषि, बीएससी उद्यानिकी, पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा की परीक्षाएं मॉर्निंग शिफ्ट में 9 जून को ली जाएगी।
वहीं प्री बीए बीएड, बीएससी बीएड की परीक्षाएं 9 जून को, पीईटी, प्री एमसीए और पीपीएचटी की परीक्षाएं 13 जून को ली जाएगी।
PPT और TET की परीक्षाएं इस दिन
पीपीटी (PPT) तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी (TET) 23 जून को आयोजित की जाएगी। प्री बीएड और प्री डीएलएड की परीक्षाएं 30 जून को, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग तथा एमएससी नर्सिंग की परीक्षाएं 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि, व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में ट्विनसिटी के छात्र- छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। गत वर्षों में भी आरक्षण संबंधित विवाद के कारण परीक्षाएं जुलाई तक आयोजित की गई थी। इस बार 14 जुलाई तक परीक्षाएं आयोजित किए जाने से छात्र छात्राओं की चिंता बढ़ गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...