Google Analytics Meta Pixel श्रम विभाग की योजनाओं में 1000 हितग्राहियों को 61 लाख रुपए का चेक वितरित - Ekhabri.com

श्रम विभाग की योजनाओं में 1000 हितग्राहियों को 61 लाख रुपए का चेक वितरित

श्रमिकों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया

400 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया
100 युवाओं का कौशल विकास में काउंसलिंग

रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला में आज श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने 1093 हितग्राहियों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में 61 लाख रुपए का ऑनलाइन चेक वितरण किया। उन्होंने इस मौके पर सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में गरीब मजदूर और श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित है, जो मिशाल है। उन्होंने कहा कि राज्य सराकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। श्रम विभाग में जन्म से लेकर मृत्य तक की योजनाएं संचालित है। श्रमिकों के हित के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। डॉ. डहरिया ने कहा कि स्वच्छता के रैंकिग में लगातार तीसरे वर्ष राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं स्वामी आत्मानंद स्कूल, कर्ज माफी, बिजली बिल हॉफ, सिंचाई टैक्स मॉफ और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

400 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया
इस अवसर पर छत्तीगसढ़ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अगुवाई में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। श्री अग्रवाल ने राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। सभा को नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में 1093 हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से कुल 61 लाख 13 हजार रुपये वितरण किया गया। इसमें भगिनी प्रसुति योजनांतर्गत 255 हितग्राहियों, नवनिहाल छात्रवृत्ति 43 विद्यार्थियों को, श्रमिक प्रसुति 30 हितग्राहियों को, मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता अंतर्गत 31 लाख 40 हजार 5 सौ का चेक वितरण शामिल है। मेले में निजी प्रतिष्ठानों द्वारा 400 युवाओं का रोजगार हेतु पंजीयन किया गया है, साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु 100 युवाओं का कौशलिंग किया गया है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, नवापारा नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, ताराचंद मेघवानी, विकास तिवारी, आनंद मतावले, सुनील तिवारी, मुन्ना कुर्रे, सुघ्घरमल आड़े, मंगराज सोनकर, धनेश्वरी डांडे आदि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...