रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचे है, लेकिन उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस वहाँ से बाहर निकलने न देते हुए और बिना किसी आदेश जारी किए उन्हें वहीं रोक लिया है।
आपको बता दें कि हाल ही में भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए मुख्य पर्यवेक्षक नेता के रूप में नियुक्त किया है। साथ ही यह बता दें कि लखनऊ एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर ही कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर के गेस्ट हाऊस में गिरफ्तारी के बाद रखा गया है। उन्हीं से मिलने भूपेश आज लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचे हैं।
इस मुद्दे पर पुलिस का कहना है कि लखीमपुर खीरी केस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से धारा 144 लगी हुई है जिसके कारण भूपेश बघेल को आगे जाने नहीं दिया जा रहा है। इसके विपरीत सी एम बघेल का कहना है कि धारा 144 लखीमपुर में है जबकि वे प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर और AICC के ऑफिस में मीटिंग के लिए जा रहे हैं।
हालांकि इस पूरे मामले को देखें तो सीएम भूपेश ने अपने official twitter account से आज 2 घंटे पहले ट्वीट किया था ” में लखनऊ के लिए निकल चुका हूं, किसानों के साथ न्याय होकर रहेगा।” इसके पश्चात जब उन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया तब उन्होंने फिर से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है ” बिना किसी आदेश के मुझे एयरपोर्ट से बाहर जाने रोका जा रहा है”।
इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें रोके जाने का कारण नहीं बताये जाने पर वे एयरपोर्ट पर जमीन पर ही धरने पर बैठते दिखाई दे रहें हैं।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...