रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे प्रदेश में रोजगार और आर्थिक विकास की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण प्रदेश में निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में पर्यटन विकास और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, जलप्रपातों, घने जंगलों, पहाड़ों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति से परिपूर्ण राज्य है, जिसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से राज्य में होटल, रिसॉर्ट और अन्य सुविधाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में लगातार निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने भी छत्तीसगढ़ में लगभग 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की इच्छा जताई है। यह निवेश पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
बैठक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिल रहा है।
उद्योग विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश या 1000 से अधिक रोजगार सृजन करने वाले निवेशकों को ‘बी-स्पोक पॉलिसी’ के तहत विशेष प्रोत्साहन और अतिरिक्त लाभ प्रदान किए जाएंगे।
राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र में सड़क संपर्क, आवासीय सुविधाओं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। बेहतर प्राकृतिक परिस्थितियां और निवेश अनुकूल नीतियां छत्तीसगढ़ को एक उभरते पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...