Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की पीईकेबी कोयला खदान को लगातार पांचवीं बार मिला 5-स्टार सम्मान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की पीईकेबी कोयला खदान को लगातार पांचवीं बार मिला 5-स्टार सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित परसा ईस्ट एंड कांटा बासन (पीईकेबी) ओपनकास्ट कोयला खदान ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के स्टार रेटिंग मूल्यांकन में खदान को सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग के साथ प्रतिष्ठित ‘5 स्टार अचीवर्स प्राइज’ से सम्मानित किया है। खास बात यह है कि पीईकेबी खदान को लगातार पांचवीं बार यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

 

यह पुरस्कार 2 नवंबर को रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह-2026 में प्रदान किया गया। कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने खदान प्रबंधन को यह सम्मान सौंपा। सुरक्षित, वैज्ञानिक, दक्ष और पर्यावरण अनुकूल खनन व्यवस्था के साथ उच्च सुरक्षा मानकों तथा बेहतर परिचालन प्रदर्शन के लिए खदान को यह उपलब्धि मिली है।

पीईकेबी कोयला खदान का संचालन परसा केंटे कोलियरीज लिमिटेड द्वारा किया जाता है। यह राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की तापीय विद्युत परियोजनाओं के लिए कोयले का प्रमुख स्रोत है। यहां से होने वाली कोयले की आपूर्ति राजस्थान की 4,340 मेगावाट क्षमता वाली तापीय विद्युत इकाइयों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में भी मदद मिलती है।

 

खदान के माइन डेवलपर एवं ऑपरेटर के रूप में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज की भूमिका है। कंपनी द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ की पीईकेबी और गारे पेलमा सेक्टर-3 कोयला खदानों को भी वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।

 

कोयला मंत्रालय के इस मूल्यांकन में देशभर की कुल 50 कोयला खदानों को 5-स्टार रेटिंग के लिए चुना गया है। इनमें 15 भूमिगत और 35 ओपनकास्ट खदानें शामिल हैं। खास बात यह है कि इन 50 खदानों में छत्तीसगढ़ की केवल पांच खदानों को स्थान मिला है। यह उपलब्धि राज्य के खनन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Read Also  PM आवास योजना को नई रफ्तार, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़

 

स्टार रेटिंग की पूरी प्रक्रिया कोल कंट्रोलर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नियुक्त स्वतंत्र विशेषज्ञों और अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से संपन्न की जाती है। इसमें खदानों का मूल्यांकन उत्पादन, परिचालन दक्षता, तकनीकी नवाचार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था, पर्यावरण प्रबंधन और स्थानीय समुदायों के कल्याण जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है।

 

पीईकेबी खदान में कोयला उत्पादन के साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत भूमि पुनर्वास, जैव विविधता के संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार जैसी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। खदान प्रबंधन के अनुसार, इन प्रयासों का उद्देश्य उत्पादन और पर्यावरणीय संतुलन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

 

लगातार पांचवीं बार मिला यह सम्मान पीईकेबी खदान में कार्यरत इंजीनियरों, श्रमिकों और प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान देता है। साथ ही यह उपलब्धि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ जिम्मेदार और सतत खनन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *