Google Analytics Meta Pixel चीन ने भिलाई स्टील प्लांट से खरीदा हजारों टन इस्पात, पहली खेप रवाना - Ekhabri.com

चीन ने भिलाई स्टील प्लांट से खरीदा हजारों टन इस्पात, पहली खेप रवाना

फिलीपींस और नेपाल के बाद चीन में भी भिलाई इस्पात संयंत्र की धाक बनती जा रही है। संयंत्र की अत्याधुनिक इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने कोविड के इस संकटकाल में भी उत्कृष्टता दिखाई है। शॉप-3 के कंटीन्यूअस कास्ट बिलेट की विश्व के सबसे बड़े इस्पात उत्पादक देश चीन में अच्छी मांग है। 105 गुना 105 एमएम आकार के बिलेट की पहली खेप गुरुवार को रवाना की गई।

कोविड के वर्तमान संकटकाल को अवसर में बदलते हुए बीएसपी ने भिलाई में निर्मित 150 गुना 150 एमएम आकार के और 105 गुना 105 एमएम आकार के बिलेट का निर्यात करने में सफलता पाई। बीएसपी स्टील मेल्टिंग शॉप-3 द्वारा 150 गुना 150 एमएम आकार के बिलेट के बीस-बीस हजार टन के दो खेप का निर्यात पहले ही चीन को किया गया था।

बीएसपी को वर्तमान में पुनः 150 गुना 150 बिलेट के 20 हजार टन का अतिरिक्त ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिसकी आपूर्ति 15 जून 2020 तक पूर्ण की जानी है। ऑर्डर के तहत बीएसपी के एसएमएस-3 द्वारा अब तक सात रैक बिलेट की आपूर्ति की जा चुकी है। यह संपूर्ण निर्यात विशाखापट्टनम पोर्ट के माध्यम से किया जा रहा है।

105 गुना 105 बिलेट का नया ऑर्डर

हाल ही में बीएसपी को चीन से 105 गुना 105 एमएम आकार के बिलेट का नया निर्यात ऑर्डर मिला। इसके तहत इस बिलेट साइज में दस-दस हजार टन के दो एक्सपोर्ट ऑर्डर की आपूर्ति की जानी है। इसमें से 21 मई 2020 को बिलेट के पहली खेप चीन के लिए रवाना की गई।

कांट्रेक्ट के लिए फास्ट ट्रैक प्रक्रिया

Read Also  राकेश झुनझुनवाला के बियर से Big Bull बनने की कहानी

विदित हो कि सामान्यतः कांट्रेक्ट की प्रक्रिया में दो से तीन महीने का समय लगता है, परंतु निर्यात ऑर्डर को तत्काल पूर्ण करने के लिए इस बंडलिंग काट्रैक्ट को फास्ट ट्रैक में प्रोसेस करते हुए दस दिन में ही कांट्रेक्ट अवार्ड कर दिया गया।

फिलीपींस और नेपाल को भी निर्यात

बता दें कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में एसएमएस-3 में उत्पादित कास्ट बिलेट्स का निर्यात प्रारंभ किया था। एसएमएस-3 द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में 8100 टन कास्ट बिलेट्स का निर्यात फिलीपींस को और लगभग 800 टन कास्ट बिलेट्स का निर्यात नेपाल को किया गया।

ऊर्जावान टीम के सदस्य

इस अहम एक्सपोर्ट ऑर्डर्स को पूरा करने में एसएमएस-3 के मुख्य महाप्रबंधक के भट्टाचार्जी के नेतृत्व में महाप्रबंधक प्रभारी एसएमएस-3 प्रकाश भंगाले, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) द्वय अरविंद कुमार व डी. विजिथ, वरिष्ठ प्रबंधक एके सिंह, उप प्रबंधक विक्रांत, कनिष्ठ अधिकारी बीएस चंदेल, डिस्पैच के पाली प्रभारी, वरिष्ठ प्रबंधक एन गिलहरे, कनिष्ठ अधिकारी एके चैकीकार व मास्टर तकनीशियन एस. फिलिप्स ने प्रमुख योगदान दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *