Google Analytics Meta Pixel चीन सरकार की आलोचना पडा महंगा, अलीबाबा का मालिक जैक मा गायब - Ekhabri.com

चीन सरकार की आलोचना पडा महंगा, अलीबाबा का मालिक जैक मा गायब

चीन में सरकार और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के खिलाफ आवाज उठाने वालों का दमन जारी है। इस बार चीन की सरकार के निशाने पर चीन के अरबपति, ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा और एंट ग्रुप के मालिक जैक मा हैं। हाल में ही उन्‍होंने चीनी नियामकों की आलोचना की थी। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। माना जा रहा है चीनी नियामकों की आलोचना के बाद से लापता हैं। इसके पीछे कई संदेह जाहिर किए जा रहे हैं।

जैक मा चीन में अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में बतौर वक्ता मौजूद रहते हैं। वह  अपने मोटिवेशनल भाषणों के लिए युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक हाल ही में उन्हें मशहूर टीवी शो ‘अफ्रीका के बिजनेस हीरोज” के फाइनल के जजों की ज्यूरी से हटा दिया गया था। ज्यूरी के वेबपेज से भी उनका नाम हटा दिया गया था। यहां तक की शो के प्रमोशनल वीडियो में भी वह दिखाई नहीं दे रहे थे। इस शो को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी जैक मा की है और उन्हें स्वयं शो से बाहर होना पड़ा।

इस शो का फाइनल पिछले वर्ष के नवंबर में प्रसारित होना था, लेकिन शंघाई में एक कार्यक्रम के दौरान मा द्वारा चीन के ब्याजखोर वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की तीखी आलोचना करने से सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी भड़क उठी। इसके बाद बीजिंग में अधिकारियों ने ना केवल उन्हें फटकार लगाई, बल्कि उनके मालिकाना हक वाले एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के आइपीओ पर 48 घंटे पहले रोक लगा दी। अगर यह आइपीओ आता है तो यह दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम होता है। अभी यह उपलब्धि सऊदी तेल कंपनी अरामको के नाम दर्ज है। उधर, अलीबाबा के प्रवक्ता के मुताबिक विवाद के चलते जैक मा शो के फाइनल में जजों के पैनल का हिस्सा नहीं बन सके।

जैक मा द्वारा सत्ता विरोधी रुख अपनाने के बाद पिछले वर्ष दिसंबर में चीन के शीर्ष बाजार नियामक ने प्रतिस्पर्धा विरोधी तरीकों में शामिल होने के आरोपों के चलते अलीबाबा के खिलाफ जांच शुरू कर दी। साथ ही उनके फिनटेक वेंचर एंट ग्रुप के लिए एक सुधार योजना भी तैयार की। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सेंट्रल बैंक ‘पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना” ने बातचीत के लिए एंट ग्रुप को 26 दिसंबर को बुलाया था। इस दौरान बैकिंग प्राधिकरण ने ग्रुप के लिए पांच सूत्री अनुपालन एजेंडा रखा।

एजेंडे के तहत ग्रुप को लेनदेन में अधिक पारदर्शिता लाने का आदेश दिया गया था। कंपनी पर आरोप है कि बाजार में अपनी पोजिशन इस्तेमाल प्रतिद्वंदियों को बाहर करने में किया है और उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों को नुकसान पहुंचाया है। उधर, एंट ग्रुप का कहना है कि उसने सभी नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक आंतरिक सुधार कार्यबल स्थापित किया है। बता दें कि शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने सबसे पहले यह खबर दी थी कि द पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना, चाइना बैंकिंग और बीमा नियामक आयोग, चीनी प्रतिभूति नियामक आयोग सहित सरकार की विभिन्न् एजेंसियां पूछताछ के लिए एंट ग्रुप के अधिकारियों को बुला सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...