Google Analytics Meta Pixel खारुन नदी में सीएम ने लगाई डुबकी:600 साल पुराने मेले में पहुंचे भूपेश बघेल - Ekhabri.com

खारुन नदी में सीएम ने लगाई डुबकी:600 साल पुराने मेले में पहुंचे भूपेश बघेल

 स्नान के बाद बोले- खारुन में बनेगा रिवर फ्रेंट
रायपुर। रायपुर की खारुन नदी के तट पर आयोजित पुन्नी मेले में सीएम भूपेश बघेल पहुंचे। यहां उन्होंने नदी में डुबकी लगाई। नदी में स्नान के दौरान मुख्यमंत्री पानी में कलाबाजी करते हुए उछल कर पलट गए। देखने वाले भी मुख्यमंत्री का ये अंदाज देखकर हैरान थे। बीते तीन सालों से इसी तरह मुख्यमंत्री यहां पहुंचते हैं। इसके बाद सभी ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे। यहां सीएम ने महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि कार्तिक महीने में सूर्योदय से पहले स्नान करने का अपना महत्व है। हम यहां दीप दान करते हैं, भगवान महादेव की आराधना करते हैं। हमारे छत्तीसगढ़ का यह पहला मेला है। मैं जब से यहां आने लगा ये मेला लोगों की नजरों में और आया। अच्छा है अपनी संस्कृति से जुडऩा चाहिए। मैं बचपन में भी इसी तरह गांव के तालाब में स्नान किया करता था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि खारुन तट पर गुजरात की तर्ज पर रिवर फ्रंट डेवलप किया जाएगा। यहां गार्डन, लैंड स्केपिंग, पाथ वे, लाइट्स, एंटरटेनमेंट जोन, फूड जोन और खूबसूरत कलाकृतियों से सजावट की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे शहर को नई पहचान मिलेगी ही हम खारुन नदी के संरक्षण की दिशा में भी काम कर पाएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही एक रिपोर्ट तैयार कर काम शुरू किया जा सकता है।
600 साल पुराने मेले का दिलचस्प इतिहास
खारुन नदी पर इस मेले की शुरुआत 600 साल पहले हुई। हटकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं.सुरेश गिरी गोस्वामी बताते हैं कि एक किंवदन्ती के अनुसार सन 1428 के आसपास पुन्नी मेला की शुरुआत हुई थी। राजा ब्रह्म देव की कोई संतान नहीं थीं, राजा ने खारुन नदी के किनारे स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव से संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगी। जब राजा को पुत्र की प्राप्ति हुई तो राजा ने आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आमंत्रित कर भोज का आयोजन किया। हजारों की संख्या में ग्रामीण खारुन नदी के किनारे जुटे, जिनके लिए राजा ने ठहरने, भोजन करने और उनके मनोरंजन के लिए झूले, खेल-तमाशों का आयोजन किया। उस दिन कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि होने और नदी में पुण्य स्नान करने की मान्यता के चलते हजारों ग्रामीणों ने डुबकी लगाई। इसके बाद हर साल मेला आयोजन करने की परंपरा चल पड़ी। ऐसी भी मान्यता है कि छत्तीसगढ़ से सैकड़ों किलोमीटर दूर राजस्थान स्थित पुष्कर तीर्थ में कार्तिक मेला लगता था। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और पूजा में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते थे। वहां तक जाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों को कई दिन लग जाते थे। इसे देखते हुए राजा ब्रह्म देव ने खारुन नदी के किनारे हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने का निर्णय लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...