छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मेरीकाम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय निगरानी समिति भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच करेगी। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को समिति की घोषणा की, जो अगले एक महीने में रिपोर्ट सौंपेगी। समिति जांच पूरी होने तक कुश्ती महासंघ के दैनिक कार्य भी देखेगी। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के तीन दिन तक चले धरने के बाद ठाकुर ने शनिवार को समिति गठित करने का फैसला किया था।
जबलपुर में सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में अनुराग ठाकुर ने कहा, डब्ल्यूएफआई पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। खिलाड़ियों को मैंने करीब 11 घंटे तक धैर्य के साथ सुना। उसके बाद हमने निगरानी समिति बनाई है। इसमें मेरीकाम के अलावा ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, मिशन ओलिंपिक सेल की सदस्य और पूर्व बैडमिटन खिलाड़ी तृप्ति मुरगुंडे, टाप्स के पूर्व सीईओ कैप्टन राजगोपाल और साई की पूर्व कार्यकारी निदेशक (टीम्स) राधिका श्रीमन शामिल हैं। जब डोपिंग को लेकर सुशील कुमार और नरसिंह यादव का विवाद हुआ था, तो राधिका सोनीपत साई सेंटर में कार्यरत थीं।
ऐसा माना जाता है कि उनके पहलवानों से अच्छे संबंध हैं। भारतीय ओलिपिक संघ (आईओए) ने भी मेरीकाम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति बनाई थी। इसमें भी योगेश्वर दत्त शामिल हैं। मेरीकाम और योगेश्वर को खेल मंत्रालय ने निगरानी समिति में इसलिए शामिल किया है ताकि दोनों समितियों की रिपोर्ट में समानता हो।
बृजभूषण के रसोइये ने खिलाड़ियों के विरुद्ध याचिका दायर की
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच विवाद दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। भाजपा सांसद बृजभूषण के आवास के रसोईये विक्की की ओर से पहलवानों के विरुद्ध याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि अगर किसी का यौन उत्पीड़न हुआ है तो कानून के तहत उन्हें पुलिस और अदालत के माध्यम से न्याय की लड़ाई लड़नी चाहिए थी। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाकर बृजभूषण की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया है। याचिका में ओलिपियन खिलाड़ी विनेश फौगाट, बजरंग पूनिया समेत अन्य खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
October 31, 2026 /
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...