Google Analytics Meta Pixel चिटफंड कंपनियों पर लगातार कार्रवाई जारी- 17,385 निवेशकों को लौटाई गई 11.21 करोड़़ रूपए - Ekhabri.com

चिटफंड कंपनियों पर लगातार कार्रवाई जारी- 17,385 निवेशकों को लौटाई गई 11.21 करोड़़ रूपए

प्रदेश में नक्सली घटनाओं में आई कमी: 1199 माओवादी आत्मसमर्पण कर सामाज के मुख्य धारा से जुड़े
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा
रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर पटनायक कमेटी अंतर्गत आदिवासियों की रिहाई, चिटफंड कंपनियोें के विरूद्ध कार्रवाई, राजनितिक व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की वापसी तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री श्री साहू ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रसारित करने अपर मुख्य सचिव होम एवं पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया। मंत्री श्री साहू ने बैठक में अनियमित वित्तीय कंपनियों (चिटफंड) के विरूद्ध कार्यवाही की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही कर अब तक 17,385 निवेशकों को लगभग 11 करोड़ 21 लाख रूपए लौटाई गयी है।
जवानों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली
बैठक में श्री साहू ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ जवानों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ जवानों को आवश्यक सामाग्री एवं अन्य सुविधाएं (जैसे-बुलेट प्रूफ जैकेट, मच्छरदानी, स्वच्छ जल) उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में नक्सली घटनाओं में 40 प्रतिशत की कमी आई है। विगत तीन वर्षों में लगभग 1,199 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर सामाज के मुख्य धारा में जुड़ गये है। विश्वास विकास सुरक्षा सूत्र वाक्य के अंतर्गत नक्सल पुर्नवास नीति का प्रचार-प्रसार एवं नक्सल क्षेत्रों में निमार्णाधीन कार्यों में पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध करने तथा विकास कार्यों के प्रगति हेतु धुर नक्सल क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नवीन कैम्प स्थापित करने के भी निर्देश दिये गये। प्रदेश में नार्को टेस्ट स्थापित करने तथा पुलिस कर्मियों की आवास सुविधा के विस्तार की कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिये गये।
बस्तर रेंज के स्थानीय युवाओं की भर्ती
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बस्तर रेंज के स्थानीय युवाओं के भर्ती के लिए बस्तर फाईटर अंतर्गत 2800 पद, रिक्त उप निरीक्षक संवर्ग के 975 पद एवं महिला नगर सैनिकों की रिक्त पदो ंके लिए भर्ती की कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में गांजा-तस्करी सहित अन्य सभी अवैध मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु चेकपोस्ट स्थापित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। रायपुर जिले के ग्राम गोढ़ी में प्रस्तावित नवीन केन्द्रीय जेल निर्माण के लिए जोर-शोर से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की आय बढ़ाने हेतु नवीन पेट्रोल पंप, ड्राईकेंटीन की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...