चीन समेत कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ने और वैश्विक अनिश्चतता के चलते घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 981 अंक की गिरावट के साथ 60 हजार के स्तर से नीचे गिरते हुए 59,845.29 अंक बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 18 हजार के स्तर से नीचे पहुंचते हुए 320.55 अंक लुढ़ककर 17,806.80 पर बंद हुआ।
बीएसई के डाटा के अनुसार, बीते चार दिनों में सेंसेक्स 1,961 अंक लुढ़क चुका है और यह करीब दो महीने बाद फिर से 60 हजार के स्तर से नीचे आ गया है। इस गिरावट से बीएसई के निवेशकों की संपत्ति में बीते चार दिनों में 15.78 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। अब बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,72,12,860.03 करोड़ रुपये रह गया है। शुक्रवार को सेंसेक्स में टाइटन को छोड़कर सभी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील के शेयरों में 4.97 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स, एसबीआइ, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, इंड्सइंड बैंक, मारुति सुजुकी और एलएंडटी के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।
कमजोर वैश्विक संकेतों और बिकवाली पर जोर के चलते सेंसेक्स और निफ्टी मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे पहुंच गए हैं। अमेरिका में तीसरी तिमाही में जीडीपी के मजबूत आंकड़ों से ब्याज में वृद्धि को बल मिला है। इसने बाजारों में बिकवाली को बढ़ावा दिया है।
गिरावट के प्रमुख कारण
-चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से वैश्विक स्तर पर महामारी की चिंता
-अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में एक और वृद्धि की आशंका
-एशिया समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव
-विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से कम खरीदारी
बीते चार दिनों की गिरावट
20 दिसंबर 104 अंक
21 दिसंबर 635 अंक
22 दिसंबर 241 अंक
23 दिसंबर 981 अंक
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...