Google Analytics Meta Pixel सूरत में देश की पहली स्टील की सडक - Ekhabri.com

सूरत में देश की पहली स्टील की सडक

नई दिल्ली। वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर गंभीर केंद्र सरकार इसका इस्तेमाल देश के विकास कार्यों में कैसे करें, उस पर मंथन कर रही है। लंबे शोध के बाद गुजरात में देश की पहली स्टील सड़क बनाई गई है। दरअसल, हर साल तमाम स्टील प्लांट से कई मिलियन टन स्लैग निकलता है। स्टील प्लांट से निकले इस स्लैग के कई पहाड़ तक बन गए हैं। अब सरकार इस स्लैग का इस्तेमाल सड़क बनाने में कर रही है, जिससे कचरे से तो निजात मिलेगी ही, विकास कार्य भी होगा। केंद्र सरकार के अधीन विभागों ने स्टील वेस्ट से एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाई है। यह सड़क सामान्य से अधिक मजबूत है। इस पर से हर रोज करीब 1 हजार ट्रक भारी वजह लेकर गुजरते हैं।
अभी ट्रायल किया जा रहा
स्टील के कचरे से बनी ये स्टील सड़क 6 लेन की है। अभी सिर्फ ट्रायल किया जा रहा है, इसलिए सिर्फ 1 किलोमीटर लंबी 6 लेन की सड़क बनाई गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में हाइवे बनाने में स्टील के कचरे का इस्तेमाल होगा।
1 करोड़ 90 लाख टन कचरे का उपयोग किया गया
हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में एक किलोमीटर लंबी सड़क स्टील वेस्ट का इस्तेमाल कर बनाई गई है। 6 लेन की इस सड़क को बनाने में सूरत के स्टील प्लांटों का 1 करोड़ 90 लाख टन कचरे का उपयोग किया गया है। सूरत हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में ये स्टील सड़क जिस जगह बनाई गई है, वह हजीरा पोर्ट की तरफ आते जाते भारी वाहनों के चलते पूरी तरह खराब हो गई थी। स्टील वेस्ट से बनी इस सड़क पर अब हर दिन करीब 1000 से ज्यादा ट्रक 18 से 30 टन का वजन लेकर गुजरते हैं।
स्टील सड़क काफी मजबूत और टिकाऊ
स्टील सड़क बनाने के लिए सबसे पहले स्टील प्लांट से निकले स्लैग से गिट्टी बनाई जाती है। इसके बाद इस गिट्टी का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाता है। यह सड़क गुजरात के हजीरा पोर्ट के पास बनी है, जहां करीब 1 किलोमीटर लंबी सड़क भारी-भारी ट्रकों के चलने की वजह से खराब हो गई थी। अब भी इस सड़क से भारी ट्रक गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर कोई असर नहीं पड़ रहा। एक्सपर्ट का मानना है कि स्टील सड़क काफी मजबूत और टिकाऊ है, जिसे अब पूरे देश में बनाने पर विचार किया जा रहा है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान द्वारा इस्पात और नीति आयोग की मदद से सूरत में इस प्रोजेक्ट पर काम किया गया है। सड़क बनाने का यह नया तरीका सड़कों को मानसून के मौसम में होने वाले किसी भी नुकसान से बचा सकता है।
पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है स्टील प्लांट्स में कचरे का ढेर
बता दें कि देश के स्टील प्लांट्स में स्टील का कचरा इतनी बड़ी मात्रा में निकलता है कि प्लांट्स में कचरे के पहाड़ बनने लगे हैं, जो कि पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है, इसीलिए नीति आयोग के निर्देश पर इस्पात मंत्रालय ने इस कचरे के इस्तेमाल करने का प्रोजेक्ट तैयार किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *