Google Analytics Meta Pixel दिल्ली ने राजस्थान को हराया,टीम प्ले-आफ की होड़ में बरकरार - Ekhabri.com

दिल्ली ने राजस्थान को हराया,टीम प्ले-आफ की होड़ में बरकरार

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मिलेच मार्श ने 62 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली। डेविड वार्नर ने नाबाद 52 रन बनाए। इस जीत से दिल्ली के 12 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह प्ले-आॅफ में पहुंचने की होड़ में बरकरार है। राजस्थान के 12 मैचों में 14 अंक हैं। वार्नर और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 144 रन की पार्टनरशिप की। मार्श नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर उतरे थे। ओपनर श्रीकर भरत पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए थे। उनका विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया। इससे पहले राजस्थान को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज 7 रन बनाकर चेतन साकरिया को विकेट दे बैठे। बटलर पारी की शुरूआत से ही रंग में नहीं दिखे। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 चौका जमा सके। लेफ्ट आर्म स्विंग बॉलर साकरिया की अंदर आती गेंदों पर वे परेशानी में दिखे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 43 रन जोड़े। जायसवाल 19 गेंद पर 19 रन बनाकर मिचेल मार्श का शिकार बने।
काम न आया सैमसन का दांव
अश्विन ठीक 50 रन बनाने के बाद मिचेल मार्श की गेंद पर डेविड वार्नर को कैच थमा बैठे। संजू सैमसन इस मैच में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, उनका दांव कामयाब नहीं हुआ और वे महज 6 रन बनाकर नॉर्त्या की गेंद पर आउट हो गए। रेयान पराग भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 5 गेंद पर 9 रन बनाकर चेतन साकरिया का दूसरा शिकार बने। देवदत्त पडिक्कल दो रन से अर्धशतक चूक गए। उनका विकेट नॉर्त्या ने लिया।
इस मैच से पहले आरआर ने 11 मुकाबले खेलकर 7 में जीत हासिल की थी। वहीं दिल्ली ने 11 मैच में 5 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *