कोरोना और लॉकडाउन के चलते किडनी और दूसरी घातक बीमारियों के मरीजों को इलाज में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसी बीच कोलकाता के एक डॉक्टर मात्र 50 रुपए में डायलिसिस की सुविधा दे रहे हैं जिनकी हर ओर तारीफ हो रही है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर जमीरुद्दीन शाह के दामाद डॉ. फवाद हलीम ने लॉकडाउन के दौरान यह सेवा शुरू की।
वह बताते हैं कि लॉकडाउन की वजह से मैंने मरीजों को जूझते देखा। कई लोग बेरोजगार हो गए और इलाज के लिए पैसे भी नहीं जुटा पा रहे हैं इसलिए मैंने अपनी क्लिनिक में डायलिसिस के लिए मात्र 50 रुपए का टोकन लेना शुरू किया। अब तक डॉ. फवाद की टीम में तीन डॉक्टर और चार टेक्निशियन मिलकर 2,357 डायलिसिस कर चुके हैं। दो डॉक्टर वॉलंटियर्स के रूप में जुड़े।
डॉ. फवाद ‘कोलकाता स्वास्थ्य संकल्प’ से जुड़े हुए हैं जो एक नॉन प्रॉफिट इनिशिएटिव है। यह संस्था पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से जरूरतमंद मरीजों को कम पैसों में डायलिसिस उपलब्ध करा रहा है। डॉ. फवाद ने बताया कि लॉकडाउन से पहले हम एक डायलिसिस के लिए 350 रुपए चार्ज करते थे, लेकिन महामारी के चलते हमने यह राशि कम कर दी।
इस संस्था के सदस्य गौरव कपूर बताते हैं कि उनका एनजीओ दुनिया में सबसे सस्ता डायलिसिस उपलब्ध करा रहा है। वह कहते हैं कि जरूरतमंदों की मदद करने का विचार हमें साथ लाया।
क्लिनिक में इन दिनों अधिक संख्या में मरीज आते हैं। फवाद ने बताया कि हमने इलाज के लिए कोविड-19 सर्टिफिकेट को जरूरी नहीं किया हुआ है। हम उन्हें झंझटों से परे इलाज देना चाहते हैं। हर महीने लगभग 95 मरीज डायलिसिस के लिए क्लिनिक आ रहे हैं जबकि लॉकडाउन से पहले 70 मरीज आते थे। कई मरीज तो कोलकाता से 200 किमी दूर मुर्शिदाबाद जैसी जगहों से आ रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...