Google Analytics Meta Pixel क्या सिविल सेवा में लौटना चाहते हैं पूर्व आईएएस शाह फैसल, दिया संकेत - Ekhabri.com

क्या सिविल सेवा में लौटना चाहते हैं पूर्व आईएएस शाह फैसल, दिया संकेत

नई दिल्ली। पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल का राजनीति से मोहभंग हो गया है। जम्मू-कश्मीर के पहले यूपीएससी टॉपर रहे फैसल ने सिविल सेवा में लौटने का संकेत दिया है। फैसल ने कई ट्वीट कर 2019 में सरकारी नौकरी छोड़कर सियासत में कूदने के फैसले को लेकर बातें कही हैं। बुधवार को किए गए ट्वीट्स में फैसल ने अपनी उन आदर्शवादी बातों का भी जिक्र किया है, जिनके कारण वे राजनीति में आए थे। फैसल ने 2009 में यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने देश में बढ़ती कथित ‘असहिष्णुता को लेकर जनवरी 2019 में सरकारी नौकरी छोड़ दी थी और राजनीति के मैदान में उतरे थे। मार्च 2019 में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी ‘जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट बनाई थी। फैसल ने उस वक्त अपने गृह राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव लडऩे की भी मंशा जताई थी।
फैसल ने ट्वीट में यह लिखा
पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे जीवन के आठ महीनों (जनवरी 2019-अगस्त 2019) ने इतना कचरा पैदा किया कि मैं लगभग समाप्त हो गया था। एक कल्पना का पीछा करते हुए, मैंने लगभग वह सब कुछ खो दिया, जो मैंने वर्षों में बनाया था। काम, मित्र, प्रतिष्ठा और सबकी सद्भावना खो दी, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई। मेरे आदर्शवाद ने मुझे निराश किया, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है कि मैं अपने द्वारा की गई गलतियों को दुरुस्त करूंगा। जीवन में मुझे एक और मौका मिलेगा। उन आठ माहों की यादों का एक हिस्सा मिट चुका है और मैं उस विरासत को पूरी तरह मिटाना चाहता हूं। इसका बहुत कुछ हिस्सा पहले ही खत्म हो गया है। बची बातों पर भी समय पोंछा मार देगा। ‘
क्या उपराज्यपाल के सलाहकार बनेंगे?
हालांकि अपने ट्वीट में फैसल ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि वह आगे क्या करने वाले हैं और उन्हें कौन-सा व कहां मौका मिलने वाला है, लेकिन बीते एक साल से उन्हें लेकर अटकलें चल रही हैं। माना जा रहा है कि वे या तो आईएएस सेवा में बहाल होंगे या उन्हें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का सलाहकार बनाया जाएगा।
370 खत्म करने पर दी थी गिरफ्तारी, अब बदला नजरिया
फैसल ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने व अनुच्छेद 370 खत्म करने के विरोध में गिरफ्तारी भी दी थी, लेकिन बीते कुछ माहों में उनका नजरिया बदल चुका है। अब वे केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। वे सोशल मीडिया में पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के भाषण व ट्वीट को साझा भी करते नजर आए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *