Google Analytics Meta Pixel रायपुर एयरपोर्ट से दो महीने के बाद शुरू हुई घरेलु विमान सेवा - Ekhabri.com

रायपुर एयरपोर्ट से दो महीने के बाद शुरू हुई घरेलु विमान सेवा

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच दो माह तक विमान सेवा बंद रहने के बाद आज से इनका परिचालन नया रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से शुरू हुआ। पहले दिन सात जोडी विमानों ने दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बंगलुरु के लिए उडान भरी। घरेलू उड़ाने शुरू होने के साथ ही एयरपोर्ट पर एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है। विस्तारा और इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं अभी शुरू की गई हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने 25 मई से 30 जून तक का शैड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली के लिए चार फ्लाइटें हैं। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 144 यात्रियों ने सफर किया। अन्य रूट हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरू के लिए एक-एक फ्लाइट रवाना हुई। पहले दिन कुल 30 फीसद ही बुकिंग हुई। पहली फ्लाइट सुबह कोलकाता से रायपुर 7.55 बजे पहुंची। फ्लाइट के यहां पहुंचने के साथ ही यात्रियों की मेडिकल जांच एयरपोर्ट पर की गई और उसके बाद उन्हें दो दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया है। वहीं रायपुर से कोलकता के लिए पहली फ्लाइट 8.30 पर रवाना हुई। दूसरी फ्लाइट दिल्ली के लिए 9.30 बजे रवाना हुई। विमानतल पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम नजर आए।

फ्लाइट के समय से एयरपोर्ट में दो घंटे पहले पहुंच कर यात्रियों ने स्वास्थ्य विभाग के काउंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद जांच सहित सभी जरूरी प्रक्रियां पूरी गई और यात्रियों को फ्लाइट के लिए रवाना किया गया। इस दौरान उनके लगेज को भी सेनेटाइज किया गया। वीआइपी रोड, जेल रोड, स्टेशन रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 18 होटलों का चयन क्वारंटाइन सेंटर के लिए किया गया है। बताया जा रहा है कि इन 18 होटलों में कुल 791 कमरे हैं और इनका किराया 1100 रुपये से लेकर 3100 रुपये तक है। इस किराया में खाना भी शामिल रहेगा।

Read Also  डाक विभाग के डाकपे एप से भी कर सकते हैं भुगतान

यह है किराया

दिल्ली का हवाई फेयर 5200 रुपये से 8000 रुपये और बंगलुरू का फेयर 5600 रुपये से 7500 रुपये है। इसी तरह कोलकाता के लिए 4900 रुपये से 6500 रुपये और हैदराबाद का हवाई फेयर 5100 रुपये से 6500 रुपये है।

इस प्रक्रिया से गुजर रहे यात्री

प्रदेश में अन्य राज्यों से हवाई मार्ग द्वारा यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा संबंधित एयरपोर्ट के अराइवल और डिपार्चर क्षेत्र में ही चिकित्सकीय जांच एवं स्व-घोषणा पत्र (व्यक्तिगत विवरण सहित फोन नंबर और प्रदेश में स्थाई निवास का पता) प्रस्तुत करना और निर्धारित स्वास्थ्य काउंटर पर चिकित्सकीय परीक्षण (थर्मल स्क्रीनिंग) कराना अनिवार्य होगा। चिकित्सीय परीक्षण के (थर्मल स्क्रीनिंग) दौरान यात्री जिनमें संभावित कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं, ऐसे यात्रियों का कोविड-19 टेस्ट कराया जाए और जांच में परिणाम निगेटिव आने पर ही उन्हें घर या क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाएगा। यदि कोविड-19 टेस्ट में यात्री पॉजिटिव पाया जाता है तो ऐसे यात्री को अनिवार्य रूप से लक्षणों के आधार पर निर्धारित कोविड केयर सेंटर अथवा डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर या संस्थागत आइसोलेशन किया जाएगा। यात्रियों को दो दिनों तक होटल में या फिर प्रशासन द्वारा तैयार किए गए क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति होगी। आगामी 14 दिवस तक होम आइसोलेशन में प्रोटोकाल पालन करते हुए घर पर ही रहने की सलाह देकर भेजा जा सकता है। जांच अवधि के दौरान यात्रियों को निर्धारित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाना सुनिधित किया जाए। इन समस्त यात्रियों की सघन निगरानी के लिए उनके मोबाइल फोन में ‘आरोग्य सेतु ऍप’ इंस्टॉल कराया जाए, जिससे मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *