Google Analytics Meta Pixel दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोरों को बांसवाड़ा राजस्थान से किया गिरफ्तार - Ekhabri.com

दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोरों को बांसवाड़ा राजस्थान से किया गिरफ्तार

भिलाई । दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोरों को बांसवाड़ा राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा जिले में घटित होने वाली चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर), विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत संतरा बाड़ी में प्रार्थी अमृतपाल सिंह भाटिया के घर दिनांक 1फरवरी को दोपहर 12.30 से 14.00 बजे के मध्य दो अज्ञात चोर ताला चाबी बनाने का बहाना कर उसके घर में घुसकर उसकी बूढ़ी माता जी को गुमराह कर अलमारी का ताला बनाने के नाम पर चाबी मांग कर अलमारी में रखे नगदी 150000 रुपए एवं सोने के गहने एक मंगलसूत्र दो सोने का कड़ा ,दो नाक सोने का अंगूठी ,एक सोने की चेन और एक सोने का ब्रेसलेट को चोरी कर ले गए थे। प्रार्थी को दिनांक 04.02.2021 को चोरी की जानकारी होने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर अपराध क्रमांक 39/2021 धारा 454,380 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थी के पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी का वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति नजर आ रहे थे जिनकी उनके हुलिया के अनुरूप राज्य एवं देश के विभिन्न शहरों में पता तलाश की जा रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति जिला देवास मध्य प्रदेश के ग्राम कालापाठा का है। जानकारी मिलने पर 7 फरवरी को उप निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में आरक्षक 1741 नरेंद्र सहारे,आरक्षक 1145 अलाउद्दीन शेख को आरोपी पता तलाश पर देवास मध्य प्रदेश रवाना किया गया था वहां पहुंचने पर पता चला कि आरोपीगण सपरिवार इंदौर चले गए हैं, जिसकी इंदौर जाकर पता तलाश की गई। आरोपी इंदौर से फरार होकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में कहीं छुप कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों का पीछा करते हुए बांसवाड़ा राजस्थान गई जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से बांसवाड़ा के श्री राम कॉलोनी के पास आरोपी़ गुरुदयाल सिंह पटवा पिता हिंदू सिंह पटवा उम्र 45 वर्ष साकिन गुराडिया थाना खुडैल जिला इंदौर मध्य प्रदेश एवं सतपाल सिंह सिंह पटवा पिता इकबाल सिंह बरुवा उम्र 25 वर्ष साकिन कालापाटा चौकी बिजवाड़ थाना कांटाफोड जिला देवास मध्य प्रदेश को हिरासत में लेकर चोरी किए गए नगदी 150000 रुपए एवं सोने के गहने जुमला कीमती 400000 रुपए को बरामद किया गया तथा अपराध धारा का घटित करना सबूत पाए जाने से दिनांक 12 फरवरी को बांसवाड़ा राजस्थान में गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय बांसवाड़ा राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड लेकर दुर्ग आए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...