महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को जयपुर के कूकस में स्थित फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में चल रही एक भव्य शादी समारोह पर ईडी की रायपुर यूनिट ने छापेमारी की। इस शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे, जिसमें दुबई, भिलाई और रायपुर से आए 250 से अधिक मेहमान शामिल थे। छापेमारी के दौरान ईडी ने तीन संदिग्ध मेहमानों को गिरफ्तार किया, जबकि दूल्हा सौरभ अहूजा मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह शादी भोपाल निवासी सौरभ अहूजा की थी, जो पहले साधारण परिस्थितियों में किराए के मकान में रहता था। महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ने के बाद सौरभ और उसके साथी हनी अहूजा ने दुबई में कारोबार शुरू किया और अकूत संपत्ति अर्जित की। इस शादी में भारी-भरकम खर्च, जिसमें डेकोरेशन से लेकर मेहमानों की आवभगत तक शामिल थी, हवाला के जरिए किया गया। ईडी को पहले ही खुफिया जानकारी मिली थी कि इस समारोह में महादेव सट्टा एप से जुड़े कई लोग शामिल हैं। इसके आधार पर रायपुर ईडी यूनिट ने होटल में दबिश दी और कई कमरों में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। कार्रवाई के दौरान डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए।
सूत्रों के मुताबिक, सौरभ अहूजा को ईडी की छापेमारी की भनक लगते ही उसने जल्दबाजी में सात फेरे लिए और मौके से फरार हो गया। ईडी ने दुल्हन से भी पूछताछ की, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टेबाजी से जुड़े लेन-देन की जानकारी सामने आई। सौरभ का संबंध भोपाल के ट्रेवल कारोबारी धीरज आहूजा और विशाल आहूजा से बताया जा रहा है, जिन्हें ईडी ने पहले ही इस मामले में आरोपी बनाया है। इन दोनों का कनेक्शन महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से है, जो दुबई से इस नेटवर्क को संचालित करते हैं। सौरभ अहूजा की शादी के लिए दुबई से मेहमानों की टिकट और होटल की व्यवस्था भी इन्हीं के जरिए हवाला से की गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...