Google Analytics Meta Pixel अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आदिवासी गांव के बच्चों की पढ़ाई - Ekhabri.com

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आदिवासी गांव के बच्चों की पढ़ाई

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई तहसील के अंतर्गत घने जंगलों और पहाड़ी से घिरा आदिवासियों के गांववासी में अब बच्चे जंगल से लकड़ियां बीनने नहीं, बल्कि हर दिन पढ़ाई करने जाते हैं। यह सब कुछ संभव अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से हो पाया है। बासी बेरदहा पंचायत का बासी गांव मुख्य सड़क से पांच किमी किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है। यह दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों से घिरा हुआ है। यह गांव बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है और यहां तक पहुंचने के लिए पैदल चलना ही एकमात्र विकल्प है।

 

 

 

बासी गांव में 22 आदिवासी परिवार रहते हैं। इनकी कुल आबादी 106 है। बूंद-बूंद पानी के लिए भी लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। नदी से पानी लाकर जैसे-तैसे अपना गुजारा करते हैं। अब तक इस गांव के लोगों ने बिजली की रोशनी नहीं देखी। अदाणी फाउंडेशन की टीम को जब इस गांव के बारे में पता चला तो उन्होंने सिंगरौली में अदाणी ग्रुप के चीफ ऑफ क्लस्टर बच्चा प्रसाद के नेतृत्व में इस गांव का दौरा किया। यह गांव शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। इसकी जानकारी मिली कि बासी गांव के निवासी शिक्षा के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ तक नहीं उठा पाते। यहां दूर-दूर तक कोई सरकारी अथवा प्राइवेट स्कूल नहीं है। ऐसे में अदाणी फाउंडेशन ने सबसे पहले इस गांव के बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है।

 

 

 

जिस गांव में बच्चों की पढ़ाई लगभग नामुमकिन था, वहां नौनिहालों के हाथों में कॉपी, किताब और स्कूल बैग दिखना किसी सपने से कम नहीं। पीढ़ियों से इस समुदाय का कक्षाओं, स्कूलों या शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं रहा है। अदाणी फाउंडेशन इन बच्चों के जीवन में एक नया अध्याय लिखना चाहता है। इस गांव की कुमारी नींद कुंवर बहुत मुश्किल से छत्तीसगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर गांव लौटी है। अदाणी फाउंडेशन ने उसकी पहचान कर उन्हें शिक्षिका नियुक्त किया और गांव के सभी 22 बच्चों को अपने घर में ही पढ़ाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही नींद कुंवर को आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप अथवा अन्य वित्तीय मदद भी अदाणी फाउंडेशन के तरफ से दिया जायेगा।

Read Also  रायपुर के निजी स्कूलों में प्रतिबंधित हुईं प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें, केवल NCERT से पढ़ाई अनिवार्य

 

 

 

अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कई होनहार और ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थी कई बार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होने की वजह से कोचिंग की फीस नहीं दे पाते। वही, स्थानीय छात्र-छात्राओं के सहयोग से खनुआ नया में बैंक, एसएससी, रेलवे, संविदा शिक्षक, पटवारी, राज्य पुलिस, एवं वन विभाग के लिए आयोजित होनेवाले प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू की गयी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *