रायपुर, 15 मार्च 2025 – होली के रंगों की मस्ती सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहती। भारत के कई हिस्सों में होली के दूसरे दिन अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं, जो इस उत्सव को और खास बनाती हैं।
छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में होली के अगले दिन ‘गेर’ खेलने की परंपरा है। इसमें ग्रामीणों का समूह ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए गांवों की गलियों से गुजरता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाते हैं और पारंपरिक लोकगीत गाते हैं।
मथुरा-वृंदावन की ‘धूलंडी’ होली:
Ekhabri मथुरा की धूलंडी
उत्तर भारत में होली के अगले दिन ‘धूलंडी’ मनाई जाती है, जहां लोग गुलाल और फूलों से एक-दूसरे को रंगते हैं। वृंदावन और बरसाना में यह दिन बेहद खास होता है, क्योंकि यहां की होली राधा-कृष्ण की प्रेम लीलाओं से जुड़ी होती है।
बरसाना की लठमार होली:
Ekhabri बरसाना की लठमार होली
उत्तर प्रदेश के बरसाना में होली के अगले दिन लठमार होली खेली जाती है, जिसमें महिलाएं पुरुषों पर लाठियों से वार करती हैं और पुरुष उन्हें रंग डालकर छेड़ते हैं। यह परंपरा श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम कहानी से प्रेरित मानी जाती है।
हरियाणा की भाभी-देवर होली:
Ekhabri हरियाणा की भाभी-देवर की कोड़े वाली होली
हरियाणा में भाभी-देवर की कोड़े वाली होली का अनोखा रंग देखने को मिलता है। इसमें भाभियां अपने देवरों पर मजाकिया अंदाज में कोड़ों से मरती हैं और देवर रंग डालते हैं और उन्हें पकड़कर हंसी-मजाक करती हैं।
मध्य प्रदेश की ‘रंग पंचमी’:
Ekhabri रंग पंचमी इंदौर की
मध्य प्रदेश में होली के पांचवें दिन ‘रंग पंचमी’ का पर्व मनाया जाता है। वैसे तो यह दिन मध्य प्रदेश के सभी हिस्सों में मनाया जाता है। परन्तु मालवा की रंग पंचमी पूरे विश्व में अनूठी है। देश विदेश से इसको देखने और इस अनोखी होली का हिस्सा बने भारत वासी अपने प्रदेश आते है। इस दिन बड़े स्तर पर झांकी और जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें भक्त धूमधाम से नाचते-गाते हैं और एक-दूसरे को रंगते हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...