“Ekhabri विशेष- बस्तर दशहरा और लोक रस्मो की कड़ी (सीरीज 9)” बाजेगाजे,गीत व नाच के साथ घुमाया जाता है माता का रथ



Ekhabri धर्मदर्शन,पूनम ऋतु सेन। एक और जहां पूरा विश्व, दशहरे के अवसर पर रावण का अंत और भगवान राम के अयोध्या वापसी से संबंधित पर्व मनाता है वहीं बस्तर दशहरा अपनी अनोखी मान्यताओं के कारण विश्व प्रसिद्ध हो चुका है। यहां मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के उत्सव पर दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी माता के लिए समर्पित, बस्तर दशहरा मनाया जाता है। 75 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में आदिवासी अंचल के सामाजिक समरसता की बुनियादी और मजबूत व्यवस्था को देखा जा सकता है।

“Ekhabri विशेष बस्तर दशहरा” के इस सीरीज में हमने कल जोगी बिठाई जैसी परंपरा के बारे में बात की थी। इसी कड़ी में अगला पड़ाव रथ परिक्रमा का है चलिए आज इस पोस्ट में इसी प्रथा के बारे में जानते हैं-

रथ परिक्रमा

जोगी बिठाई के दूसरे दिन से ही रथ परिक्रमा शुरू हो जाती है जो लगातार 6 दिनों तक चलती है। इसका प्रारम्भ अश्विन शुक्ल द्वितीया से हो जाता है जो लगातार 5 दिनों तक अश्विन शुक्ल सप्तमी तक चलता है। इन दिनों रथ परिक्रमा करायी जाती है। चार पहिए वाला यह रथ पुष्प सज्जा प्रधान होने के कारण फूलरथ कहलाता है।



क्या होता है इस रस्म में

फूलरथ पर आरुढ़ होने वाले राजा के सिर पर फूलों की पगड़ी बँधी होती थी परंतु वर्तमान में लोकतंत्र के बदले स्वरूप के बाद राजा रथ पर अब केवल देवी दंतेश्वरी का छत्र ही आरुढ़ रहता है जिसके साथ में अब केवल देवी का पुजारी रहता है। रथ प्रतिदिन शाम को एक निश्चित मार्ग का परिक्रमा करता है और राजमहल के सिंहद्वार के सामने खड़ा हो जाता है।

पहले 12 पहियों वाला एक विशाल रथ किसी तरह चलाया जाता था परंतु चलाने में असुविधा होने के कारण एक रथ को आठ और चार पहियों वाले दो रथों में विभाजित कर दिया गया। क्योंकि जनश्रुति है कि राजा पुरुषोत्तम देव को जगन्नाथ जी ने बारह पहियों वाले रथ का वरदान दिया था।

दशहरे की भीड़ में गाँव-गाँव से आमंत्रित देवी-देवताओं के साज-बाज आज भी देखने को मिल जाते हैं। उनके छत्र डंगइयाँ घंटे, बैरक घंटे, शंख तोड़ियाँ आदि सब अपनी अपनी जगह ठीक ठाक हैं, आज भी लोग श्रद्धा भक्ति से प्रेरित होकर रथों की रस्सियाँ खींचते हैं। रथ के साथ-साथ नाच गाने भी चलते रहते हैं। मुंडा लोगों के मुंडा बाजे बज रहे होते हैं। उनका ‘मार’ (लोक-नृत्य) धमाधम चल रहा होता है। नाइक, पाइक, माझी एवं कोटवार आदि तो आज भी चलते है, पर पहले सैदार, बैदार, पड़ियार और राजभवन के नौकर चाकर भी अपने अपने राजसी पहनावे में चलते थे।


पहले रथ प्रतिदिन सीरासार चौक से ठीक समय पर चलकर शाम को एक निश्चित समय पर सिंहद्वार के सामने पहुँच जाता है। इस रथयात्रा के दौरान हल्बा सैनिकों का वर्चस्व रहता था। अश्विन शुक्ल 7 को चार पहियों वाले रथ की समापन परिक्रमा चलती है। तत्पश्चात दूसरे दिन दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। दुर्गाष्टमी के अंतर्गत निशा जात्रा का कार्यक्रम होता है। निशा जात्रा का जलूस नगर के  इतवारी बाज़ार से लगे पूजा मंडप तक पहुँचता है।

बस्तर दशहरा और लोक रस्मो की इस कड़ी में आगामी रस्मों के बारे में पुनः विस्तार से जानेंगे, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के अन्य रोचक तथ्यों के बारे में जानने के लिए Ekhabri.com से जुड़े रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *