Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: हैप्पी बर्थडे सीएम साहब, कका से मुख्यमंत्री तक का सफर - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: हैप्पी बर्थडे सीएम साहब, कका से मुख्यमंत्री तक का सफर


रायपुर। कका से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करना कोई आसान बात नहीं थी। विरोधियों को परास्त करना और जनता का विश्वास जीतना, यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहचान बन चुकी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य को संवारने का बीड़ा उठाया। गरीब लोगों की तकलीफ भली-भांति समझा जिसे आमतौर पर नहीं देखा जाता था। एक किसान परिवार में जन्म लिए भूपेश बघेल का शुरू से ही राजनीति में जुड़ाव देखा गया। बचपन से ही स्कूल के कार्यक्रम में आगे रहना और प्रतिनिधित्व क्षमता उनमें देखी जाती रही, ये कला धीरे धीरे राजनेता बन कर सामने आ गई।

स्कूल मॉनिटर से लेकर छात्र नेता तक का सफर और कांग्रेस में प्रवेश के साथ मुख्यमंत्री तक का सफर बेहद शानदार रहा।



जनता के बीच मुख्यमंत्री का अलग रूप



आमतौर पर यह देखा जाता है कि मुख्यमंत्री की एक अलग ही छवि होती है जो प्रोटोकॉल में रहते हैं। आम जनता के बीच पहुंच तो जाते हैं लेकिन आसानी से उनमें रम नहीं जाते लेकिन हमारे काका में यह बात देखने को मिलती है। बात चाहे किसी राजनैतिक सभा की हो या फिर किसी भी आयोजन की व जनता के बीच पहुंचते यह भूल जाते हैं कि वह मुख्यमंत्री हैं और अपनी जनता का सुख दुख बांटने उनके बीच में जा खड़े होते हैं। उनके साथ हंसी मजाक करना उनके दुख सुख समझना उनकी हर जरूरतों का ध्यान रखना मुख्यमंत्री में नजर आने लगता है।

राजनीतिक सफर

भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 के दशक में की थी। वर्ष 1985 में वे भारतीय युवा कांग्रेस में शामिल हुए और दुर्ग जिले के अध्यक्ष बनाए गए। वे वर्ष 1993 में पाटन निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुने गए। वे वर्ष 1993 से 2001 तक मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के निदेशक रहे। वे 1990 से 94 तक जिला युवक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे।

बघेल को वर्ष 1994 में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया। वे वर्ष 1998 में विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए और दिग्विजय सिंह सरकार में राज्यमंत्री (लोक शिकायत विभाग में) नियुक्त किए गए। वर्ष 2000 में जब छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया, तब बघेल राजस्व, लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और राहत कार्य के पहले मंत्री बने और वर्ष 2003 तक इस पद पर बने रहे। बाद में उसी क्षेत्र से वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य बने।



वे वर्ष 2003 से 2008 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के उपनेता नियुक्त किए गए। वर्ष 2004 में उन्‍होंने दुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसदीय चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह वर्ष 2009 के आम चुनाव में भी उन्‍हें भाजपा उम्‍मीदवार के खिलाफ हार मिली।

वर्ष 2014 में उन्हें कांग्रेस का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वर्ष 2018 में वे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख रहे। हाल ही में हुए छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में बघेल ने पाटन सीट से विजय हासिल की है।


भूपेश बघेल की चर्चित योजनाएं




भूपेश बघेल ने ऐसे कई योजनाओं की शुरुआत जो लोकप्रिय हो गई हैं। इसमें गौधन न्याय योजना, नरवा गरवा घुरुवा बाड़ी राज्य के अलावा अन्य राज्यों में भी पसंद किया गया है। इसके अलावा महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं शुरू हुई, जिसमे स्वस्थ से लेकर कानूनी जानकारी भी महिलाओं को आसानी से मिल रही है।

वही मुख्यमंत्री ने शिक्षा के लिए भी बेहद लोकप्रिय हुए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थाना भी की जिससे आज बिना आर्थिक बोझ के छात्रों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला मिला है। अरब साथी उच्च शिक्षा के लिए यानी कि कॉलेज की पढ़ाई के लिए विवाह स्वामी आत्मानंद आदर्श इंग्लिश महाविद्यालय की शुरुआत करने की नई पहल कर रहे हैं इसे छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा का उच्च स्तर तो प्राप्त होगा ही साथ ही कम बजट में उनकी पढ़ाई भी पूरी हो जाएगी।

आलाकमान में भी लोकप्रिय



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की राजनीति में लोकप्रिय रहे हैं और अपनी अलग पहचान बना चुके हैं बल्कि केंद्र में भी उनका अलग दबदबा है अगर आलाकमान की बात की जाए तो वहां पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी एक अलग छवि और पहचान बनाई हुई है रौबदार और कद्दावर नेताओं की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। देश में कांग्रेस की राजनीति में कई बड़ी और महत्वपूर्ण चुनावी जिम्मेदारियां भी मुख्यमंत्री को दी गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आत्मीय विश्वास मुख्यमंत्री पर है।

जीवन परिचय

सन 1961 को 23 अगस्त के दिन दुर्ग के एक सामान्य किसान नंद कुमार बघेल के घर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल जी ने एक बालक को जन्म दिया । इनका विवाह श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल से हुआ। आपकी 4 संताने है।

बचपन से कठिन परिश्रम के धनी, पढ़ाई में होशियार, खेलकूद में भी अग्रणी, अपने शिक्षकों के प्रिय। इस नन्हे बालक की शुरुआती शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्रारंभ हुई। अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रायपुर के प्रतिष्ठित साइंस कॉलेज से आगे की पढ़ाई करते हुए एमएससी तक की शिक्षा ली। इसी दौरान इनका इनका रुझान राजनीति की तरफ़ दिखने लगा और छात्र राजनीति की शुरुआत हुई । जिनका नाम आज न सिर्फ़ राजनीतिक गलियारों में तैरता है बल्कि प्रदेश का बच्चा बच्चा उन्हें अपने कका के नाम से संबंधित करता है, भूपेश बघेल जिन्हें उस समय लोग भूपेश भईया कहकर संबोधित करते थे।

पहला दिन

छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री की शपथ लेते भूपेश बघेल जी


मैं भूपेश बघेल….. इस शपथ के दो घंटे के भीतर ही कृषि ऋण माफी और अपेक्षाकृत जल्दी तरीके से धान समर्थन मूल्य में 50% की वृद्धि। सरकार ने शिक्षा-कर्मी (अस्थायी शिक्षक) के लिए 15,000 स्थायी शिक्षकों के पदों की रिक्ति की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण और प्रथमिकताओं वाली योजनाएं जिनमे नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना से विशेष प्रसिद्धि प्राप्त की है, जिसके अंतर्गत गोबर खरीदी योजना लाया गया और गौशालाओं का निर्माण किया गया। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के अंतर्गत पुराने पारंपरिक कार्यो के लिए युवाओं को प्रोत्साहन देने कोशिश किया गया है।

ऐसी शुभकामनाओं के साथ ekhabri परिवार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को आज उनके जन्मदिन के शुभावसर पर हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएँ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...