Google Analytics Meta Pixel EKhabri विशेष : शादी की उम्र 21 वर्ष होने पर क्या है छत्तीसगढ़ की बेटियों का मत, देखिए - Ekhabri.com

EKhabri विशेष : शादी की उम्र 21 वर्ष होने पर क्या है छत्तीसगढ़ की बेटियों का मत, देखिए

रायपुर। लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बेटियों ने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद किया है। महिला-पुरुष बराबरी की अब तक सिर्फ बातें होती थीं लेकिन यह खाई को पाटता हुआ फैसला है। बेटियों के विकास के लिए इस तरह के फैसले की कब से जरूरत थी। इस फैसले का लड़कियों ने खुले दिल से स्वागत किया है और राहत की सांस ली है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से अपने संबोधन में इस बात का जिक्र किया था, पीएम ने कहा था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए यह जरूरी है कि उनकी शादी सही समय पर हो। अब यह सिर्फ बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि अमल में लाये जाने की प्रकिया भी शुरू हो चुकी है। कैबिनेट मंजूरी के बाद संसद में यह विधेयक पेश किया जाना है।

इसी मुद्दे को लेकर हमारी बात हुई राज्य के 18-30 वर्ष के बीच की कुछ युवतियों औऱ महिलाओं से-

1.पूजा यादव- बैंकर

पूजा यादव

पूजा ने इस मुद्दे पर कहा- “ये अच्छा बदलाव है, पहले लड़कियों के 12th पूरा कर लेने पर शादी का दबाव बना दिया जाता था लेकिन अब समय बदल रहा है, graduation करना आज बहुत जरूरी है। किसी भी लड़की के लिये उसकी पढ़ाई पहली प्राथमिकता है, उसके बाद शादी करना। 18 वर्ष की लड़कियों की अपेक्षा 21 वर्ष के उम्र की लड़कियां हेल्थ व मेंटेलिटी दोनों ही स्तर पर ज्यादा परिपक्व होती हैं। सरकार का यह फैसला स्वागतयोग्य है।”

2. सृष्टि चिमनानी- मंडला आर्टिस्ट

सृष्टि चिमनानी

सृष्टि के अनुसार-” लड़कियां पहले जो सामाजिक दबाव में जीतीं थीं अब समय के अनुसार वे अपने हक के लिये बोलना सीख रहीं हैं। यह पूरा -पूरा  परिवार की सोच पर निर्भर करता है, जिन लोग अपनी घर की बेटियों को बोझ समझते थे वे जल्द ही उनकी शादी कराना चाहते थे उनके लिए उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता था। लेकिन अब उम्र की बाध्यता होने पर कम से कम 21 वर्ष होते तक लड़कियों में एक सामाजिक पारिवारिक समझ विकसित हो जाएगी, जो उनके बेहतरी के लिये साबित होगा।”खियाली पूजा सेन- HR, Admin

3. खियाली पूजा सेन- HR, Admin

खियाली पूजा सेन

पूजा का कहना है- ” बेसिक परिपक्वता आना हर लड़की का अलग-अलग होता है, कोई कम समय में समझ विकसित करतीं हैं तो कोई देर से। लेकिन यह तो निश्चित है कि हेल्थ के साथ मेंटल एबिलिटी पूर्ण रूप से विकसित करना 18वर्ष तक सम्भव नहीं है। सही गलत का फर्क समझने के लिए लड़कियों को 21वर्ष तक का समय देना अच्छी पहल है। इस रूप में देखा जाये तो यह फैसला वीमेन एम्पावरमेंट का एक अच्छा उदाहरण है।”

4. श्रद्धा सपाटे- Component Design Engineer

श्रद्धा सपाटे

श्रध्दा का कहना है-” यह मुद्दा पूरी तरह Depend करता है की लड़की व उसका परिवार शहर का है या गाँव से। अधिकतर भारतीय गाँवों में 18वर्ष की उम्र पूरी होते ही लड़कियो के समक्ष यह शादी का प्रस्ताव रख दिया जाता है, पेरेंट्स भी शादी को ही प्राथमिकता देते हैं, इसके उलट शहरी क्षेत्रों के पैरेंट्स लड़कियों के पढ़ाई के लिये ज्यादा सजग होते हैं। और इसका असर ये होता है कि कम से कम उन्हें 21 वर्ष होने, सेल्फ depend बनाने के बाद शादी की जाती है। 18वर्ष की उम्र ज़िंदगी की समझ विकसित करने के लिये काफी नहीं है। ऐसे बदलाव होने पर गांवों में भी लड़कियों के लिए ग्रेजुएशन स्तर के पढ़ाई पूरी करने के चांस बढ़ेंगे जो कि भारत के लिए अच्छा संकेत है।”

5. तामेश्वरी पाटिल, फिशरीज़ इंस्पेक्टर

तामेश्वरी पाटिल

तामेश्वरी का कहना है- “18 वर्ष की उम्र में किसी भी लड़की में maturity की कमी होती है। यदि शादी की उम्र 21 वर्ष कर दी जाये तो कम से कम लड़कियों को और आगे पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त होगा। इस तरह वे इन 3 वर्षों के गैप में परिपक्वता अच्छी तरह डेवेलप कर सकती हैं जो कि उन्हीं के ज़िंदगी के विभिन्न पहलुओं के लिए सहायक होंगी।”

6. श्वेता माहुले- टीचर

श्वेता माहुले

श्वेता का मानना है- “21 वर्ष की उम्र में शादी का होना ज्यादा अच्छा है। 18वर्ष की उम्र शादी के नजरिये से काफी कम है जो किसी लड़की के लिये मेंटेली और फिजिकली डेवेलेप नहीं हो पाता है। शहरों में स्थिति फिर भी ठीक है लेकिन गॉंवों में अभी तक पूरी तरह से अवेयर नहीं है। 18वर्ष की उम्र में लड़कियां खुद की ज़िम्मेदारी नहीं ले पातीं ऐसे में शादी के बाद अपना और पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी लेना भी मुश्किल होता है। 21 वर्ष के होते तक कम से कम उनमें ये गुण विकसित हो जाता है ऐसे में यह फैसला महिला वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *