गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के कंचौथी गांव में हाथियों के हमले में एक महिला जानकी बाई (35 वर्ष) की मौत हो गई। मरवाही वनमंडल में 43 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। हाथियों ने 4 ग्रामीणों की फसल को भी रौंद दिया है। पेंड्रा रेंज के दमदम सागौन प्लांट में भी बीती रात हाथियों का दल पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, मरवाही वनमंडल में 43 हाथियों के दल ने दमदम इलाके में दस्तक दी। हाथियों का दल जब विचरण करते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी दमदम इलाके के कंचौथी गांव में जानकी बाई हाथियों को देखकर भागने लगी। जानकी ने अपने घर के पास हाथियों को देख लिया था, जिससे वो डर गई थी और घर की ओर बचने के लिए भागने लगी, लेकिन हाथियों ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकी बाई के पति कार्तिक राम धनुहार ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हाथियों के हमले से घटनास्थल पर ही हो गई। देर रात वो शौच के लिए निकली थी। सुबह परिवार को घर से कुछ ही दूरी पर जानकी बाई का शव मिला। हाथी फिलहाल मरवाही रेंज के रूमगा और भाटियार गांव के आसपास डेरा जमाए हुए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने पसान वन परिक्षेत्र में भी कई घरों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। साथ ही जिस जगह पर का दल है, उसके पास भी जाने की मनाही वन विभाग के कर्मचारियों ने की है।
वनकर्मी और हाथी मित्र दल हाथियों की निगरानी में जुटे
कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र से दर्जन भर शावक और 10 से अधिक दंतैल सहित 43 हाथियों का दल मरवाही वनमंडल के पेंड्रा रेंज के कोटमी बीट के दमदम गांव में पहुंचा हुआ है। हाथियों ने एक किसान के मकान को भी तोड़ दिया है और 4 किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। वनकर्मी और हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों की निगरानी में जुटे हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 24, 2026 /
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बड़ा अवैध धंधा किया जा रहा था। यहां छुपे तौर पर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का काम चल रहा था। जब पुलिस को इस...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...